एक्सप्लोरर

भारी बारिश के बाद घर में फंसी थीं शारदा सिन्हा, फेसबुक पर साझा किया दर्द, बाद में रेस्क्यू कराया गया

शारदा सिन्हा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा और एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा था कि घर में पीने का पानी खत्म हो गया है. दवाइयां खत्म होने वाली है. बाद में राजेंद्र नगर से उन्हें रेस्क्यू किया गया.

पटना: बिहार में आई बाढ़ से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है. राजधानी पटना का हाल बहुत बुरा है. हर जगह पानी भरा हुआ है. घरों, दुकानों और अस्पतालों में पानी घुसा हुआ है. इस बीच मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया. शारदा सिन्हा का घर पटना के राजेंद्र नगर में है. बाद में सूचना मिलने के बाद उन्हें रेस्क्यू कराया गया.

शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक पर लिखा था, ''राजेंद्र नगर में अपने घर में पानी में फंसी हुई हूं. मदद नहीं मिल पा रही है. काश भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती. कोई रास्तो हो तो बताएं.'' इसके अलावा उन्होंने फेसबुक पर ही एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा, ''मैं इस संकट की घड़ी में समस्त पटनावासियों को जो इस समय पानी से बाढ़ से ग्रसित है उन सबों के लिए मैं दुआ और प्रार्थना करती हूं. इस संकट की घड़ी में सबको प्रभु उबारे. मैं खुद इस वक्त बहुत बड़ी मुसीबत में हूं. हमारा सारा सामान नीचे था. अचानक पानी आ जाने से बहुत सारा सामान समाप्त हो गया. टंकी में पानी नहीं है. बहुत बचा बचा कर किसी तरह खर्च कर रहे हैं. पीने का पानी नहीं है. दवा खत्म होने वाली है.''

उधर बारिश से आई तबाही के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात में बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, ''पर्यावरण के असंतुलन के चलते जलवायु में परिवर्तन हो रहा है, उसी कारण शुरूआती दौर में कुछ इलाकों में हेवी रेन हुआ था और बाढ़ की स्थिति आई. उसके बाद सब जगह पानी की कमी और सूखे की स्थिति हो गई फिर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget