एक्सप्लोरर

BJP नेता चिन्मयानंद पर यौन शौषण के आरोप लगाने वाली लड़की राजस्थान में मिली

बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा राजस्थान में मिली है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की और उनके मित्र को राजस्थान से लाया जा रहा है.

लखनऊ: बीजेपी नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा राजस्थान में मिली है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की और उनके मित्र को राजस्थान से लाया जा रहा है. लड़की ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया था और अपने परिवार की जान को खतरा बताया था. इस मामले में थोड़ी देर बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

दिल्ली की मिली थी आखिरी लोकेशन

बता दें कि 23 साल की ये लड़की लॉ कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई कर रही थी. 23 अगस्त को अपने हॉस्टल से निकली इस लड़की ने 24 अगस्त को वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था. इसी के बाद उसके पिता ने शाहजहांपुर कोतवाली में धारा 364, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. स्थानीय पुलिस ने तलाश शुरु की तो आखिरी लोकेशन दिल्ली की मिली. पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लड़की वहां से निकल चुकी थी. पुलिस को जांच में पता चला था कि उसके साथ एक लड़का भी है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी जिसमें लड़की दिख रही थी.

कल सुप्रीम कोर्ट ने लिया था मामले का संज्ञान

दूसरी तरफ शाहजहांपुर पुलिस ने इलाके में लड़की की तलाश के लिए पोस्टर लगा दिए थे. पुलिस ने उसके हॉस्टल वाले कमरे को भी सील कर दिया था ताकि सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना हो सके. कल सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया था. कुछ महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को घटना की जानकारी देते हुए संज्ञान लेने का अनुरोध किया था. आज जस्टिस भानुमति और जस्टिस बोपन्ना की बेंच में इस मामले की सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि चिन्मयानंद तीन बार सांसद रह चुके हैं और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. 2012 में भी उनकी एक शिष्या ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि स्वामी चिन्मयानंद इन सभी आरोपों से बच गए थे.

यह भी पढें-

कर्नाटक: ED की रडार पर डीके शिवकुमार, जानें उन्हें क्यों कहा जाता है कांग्रेस का संकट मोचक

बिहार: गोपालगंज में 15 लाख की घूस नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार डाला

भारत के खिलाफ वीडियो के जरिए नागा विद्रोहियों को भड़का रहा है पाकिस्तान, कश्मीर में इंटरनेट शुरू होने में लगेगा वक्त

मिसाल: बिहार के इस गांव में नहीं है कोई मुस्लिम परिवार, हिंदू करते हैं मस्जिद की सुरक्षा और देखभाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज से, 13 विधेयक बनेंगे अधिनियम; 9 पर होगी चर्चा
उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज से, 13 विधेयक बनेंगे अधिनियम; 9 पर होगी चर्चा
खरगे के नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे के नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget