एक्सप्लोरर

तीन तलाक बिल: लोकसभा में चर्चा के बीच BJP के लिए झटका, जेडीयू ने बिल के विरोध का फैसला किया

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा की शुरुआत करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि 20 से ज्यादा इस्लामिक देशों ने इस बदला है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस इसे गलत बता चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पीड़ित बहनें क्या घर में टांगे?

नई दिल्ली: तीन तलाक बिल पर लोकसभा में चर्चा चल रही है. चर्चा की शुरुआत करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि 20 से ज्यादा इस्लामिक देशों ने इस बदला है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस इसे गलत बता चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पीड़ित बहनें क्या घर में टांगे? वहीं कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी जैसे कई विपक्षी दल मौजूदा फॉर्मेट में बिल का विरोध कर रहे हैं. एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने तीन तलाक बिल के विरोध का फैसला किया है.

जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ''जेडीयू का जो पुराना स्टैंड है वहीं कायम है. चाहे वो तीन तलाक का मामला हो या राम मंदिर का मामला हो या धारा 370 का मामला हो इन सब पर जेडीयू ने अपना स्टैंड पहले ही क्लीयर कर दिया है. तीन तलाक बिल का जो मौजूदा प्रारूप है, उसका हम विरोध करते हैं. आज भी जेडीयू विरोध करेगी. इन सब मामलों में सभी दलों को एक साथ बैठा कर तय करने की जरूरत थी पर ऐसा नही किया गया. हम लोग अपने पुराने स्टैंड पर ही कायम हैं.''

लोकसभा में पारित होने के बाद इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा. विधेयक में एक साथ, अचानक तीन तलाक दिए जाने को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है.

नरेंद्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था. कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके मांग कर रही हैं कि इसे जांच पड़ताल के लिए संसदीय समिति को सौंपा जाए.

बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के पास निचले सदन में पूर्ण बहुमत है और उसके लिए इसे पारित कराना कोई मुश्किल काम नहीं होगा. लेकिन राज्यसभा में सरकार को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है जहां संख्या बल के लिहाज से सत्ता पक्ष पर विपक्ष भारी है. जेडीयू जैसे बीजेपी के कुछ सहयोगी दल भी विधेयक के बारे में अपनी आपत्ति जाहिर कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget