एक्सप्लोरर

कोर्ट जा रहे वकील का कत्ल, डेढ़ महीने में तीन वकीलों की हत्या से दहला इलाहाबाद

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में एक और वकील को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. अज्ञात हमलावरों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील बचन लाल सोनी को उस वक्त गोली मारी, जब वह घर से तैयार होकर कोर्ट जा रहे थे.

इलाहाबाद: एक और वकील को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. अज्ञात हमलावरों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील बचन लाल सोनी को उस वक्त गोली मारी, जब वह घर से तैयार होकर कोर्ट जा रहे थे.

गंभीर रूप से ज़ख़्मी वकील को पहले एक निजी अस्पताल और उसके बाद मेडिकल कालेज द्वारा संचालित एसआरएन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं. वकील की हत्या के बाद नाराज़ वकीलों ने काफी देर तक हंगामा किया.

एएमए के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद और सीएम योगी आदित्यनाथ

हालांकि अफसरों की सूझबूझ के चलते हालात बेकाबू नहीं हुए. इलाहाबाद में पिछले डेढ़ महीने में यह तीसरा मौका है, जब डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गईं है. डीएम ने पीड़ित परिवार को बीस लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने की सिफारिश सरकार से की है.

पुलिस का मानना है कि हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. बचन लाल सोनी का चकबंदी की एक ज़मीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. परिवार वालों ने उसी मामले में हत्या का शक जताया है.

मंत्री सिद्धार्थनाथ ने पकड़ी सरकारी अस्पताल में दवाओं की गड़बड़ी, कार्रवाई करने के आदेश

यह सनसनीखेज वारदात शहर से तकरीबन तीस किलोमीटर दूर सोरांव इलाके में दिल्ली - हावड़ा नेशनल हाइवे की है. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के साथ ही तहसील में प्रैक्टिस करने वाले वकील बचन लाल सोनी तैयार होकर कोर्ट के लिए जैसे ही घर से रवाना हुए, रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी.

गंभीर हालत में उन्हें पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. वहां से बाद में उन्हें मेडिकल कालेज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वह ज़्यादा देर तक मौत से संघर्ष नहीं कर सके. बचन लाल की मौत के बाद नाराज़ वकीलों ने कुछ देर तक हंगामा भी किया. हालांकि अफसरों ने समझा- बुझाकर उन्हें शांत करा दिया.

इलाहाबाद में दस मई को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकील राजेश श्रीवास्तव और दस जून को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के ही वकील रवि त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या की गई थी. डेढ़ महीने में इलाहाबाद में वकील गोली मारकर हत्या की यह तीसरी वारदात है.

संगम पर पिकनिक मनाने गए छह दोस्त यमुना में डूबे, तीन बचाए गए, तीन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget