एक्सप्लोरर

सरकारी अस्पतालों में अब सेल्फी से लगेगी हाजिरी, नहीं भेजी सेल्फी तो कट जाएगी सैलेरी

सीएचसी और पीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को मरीजों के साथ सेल्फी लेनी होगी. सेल्फी लेने के बाद उसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के व्हाट्सएप पर भेजनी होगी.

आगरा: सीएचसी और पीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को मरीजों के साथ सेल्फी लेनी होगी. सेल्फी लेने के बाद उसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के व्हाट्सएप पर भेजनी होगी. मरीज के साथ सेल्फी नहीं भेजी तो चिकित्सकों की अनुपस्थिति मानी जाएगी.

सेल्फी भेजने में देरी हुई तो अस्पताल पहुंचने का वही वक्त माना जाएगा. ऐसा न करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा. आगरा के मण्डलायुक्त अनिल कुमार को सीएचसी और पीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के देर से पहुंचने और गैरहाजिर रहने की शिकायत मिल रही थी.

मण्डलायुक्त आगरा के निर्देश पर सीडीओ, सीएमओ और अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में भी चिकित्सक और स्टाफ गैर हाजिर मिले. मण्डलायुक्त आगरा के निर्देश पर सीएमओ आगरा मुकेश कुमार वत्स ने चिकित्सकों को अपने तैनाती अस्पताल में समय पर मरीज के साथ सेल्फी भेजने के निर्देश दिए हैं.

सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी प्रभारी समेत समस्त चिकित्सकों को निर्देश करते हुए सेल्फी भेजने को कहा है. ऐसा न करने वालों की अनुपस्थिति मानी जाएगी. मण्डलायुक्त आगरा को रिपोर्ट देने के साथ ही वेतन भी काटा जायेगा.

सारे चिकित्सक अपनी एक सेल्फी जो सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग या मरीज के साथ अपनी एक सेल्फी भेजेंगे जिससे उनकी अटेंडेंस मानी जाए. दो दिन में 15 डॉक्टरों की सेल्फी आ चुकी हैं. कुछ स्टाफ के लोगों को अभी नहीं पता है कि सेल्फी कैसे ले कर भेजनी है. तीन-चार दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद सबकी सेल्फी आनी शुरू हो जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget