एक्सप्लोरर

मेरठ: छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

पीड़िता की मां का कहना है इससे पहले भी आरोपी कई बार उसकी लड़की से छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से उसने कोई कार्यवाही नहीं की. आरोप है कि जब घटना की शिकायत मुंडाली थाने में की गई तो उसे 4 घंटे तक थाने में बिठाए रखा और आरोपी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की.

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के मुरलीपुर गांव में मनचले दबंग की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस कर्मियों ने युवती को ऐसा नहीं करने दिया और उसे हिरासत में ले लिया गया. मामला मुंडाली थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की मां का आरोप है कि 4 जून को उसकी बेटी कूड़ा डालने जा रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विशाल ने उसे बदनियती से अपने मकान में खींच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की. शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया.

मां का कहना है इससे पहले भी आरोपी कई बार उसकी लड़की से छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से उसने कोई कार्यवाही नहीं की. आरोप है कि जब घटना की शिकायत मुंडाली थाने में की गई तो उसे 4 घंटे तक थाने में बिठाए रखा और आरोपी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस की मनमानी से तंग आकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया.

इस मामले में एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि नाली को लेकर महिलाओं में झगड़ा हुआ था. इस मामले में शाति भंग की कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए तेल छिड़कने का नाटक रचा गया.बहरहाल,इस पूरे प्रकरण में सारथी संस्था की कल्पना पांडे और अन्य महिलाओं पर एसएसपी ने मुकदमे का आदेश दिया है.

आरोप है कि संस्था की पदाधिकारियों ने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाया है और बेवजह मामले को तूल दिया गया. इतना ही नहीं एसएसपी ने कल्पना पांडे समेत उनकी संस्था की अन्य महिलाओं का पुराना रिकॉर्ड खंगालकर मुकदमा दर्ज करने का दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget