एक्सप्लोरर

कन्नौज में भी ईवीएम सुरक्षा को लेकर हंगामा, सपा एजेंट का आरोप- स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी खराब क्यों?

गाजीपुर में तो गठबंधन उम्मीदवार ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे ही हैं, कन्नौज में भी सपा नेताओं ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा किया.

कन्नौज: गाजीपुर में तो गठबंधन उम्मीदवार ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे ही हैं, कन्नौज में भी सपा नेताओं ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा किया. आरोप है कि स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे शाम से बंद हैं जिसके चलते ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने की आशंका बनी हुई है.

कन्नौज में भी जिला प्रशासन ने मंडी परिसर में ईवीएम रखी हैं. यूं तो ईवीएम की सुरक्षा के लिए बेहद चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के एजेंट पवन श्रीवास्तव ने दावा किया कि जब वे कंट्रोल रूम में पहुंचे तब उन्हें पता चला कि सीसीटीवी कैमरे बंद हैं.

आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत जब प्रशासन से की तो प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया बल्कि उनसे एक लैटर पर साइन करा लिए जिस पर लिखा था कि वे प्रशासन के काम से संतुष्ट हैं. पवन ने कहा कि उन्होंने ये जानकारी अपने नेताओं को दी है.

एसडीएम शैलेश कुमार ने कहा कि सभी कैमरे सुचारू रूप से काम कर रहे हैं और कहीं कोई दिक्कत नहीं है. डिस्प्ले में कुछ दिक्कत थी जिसे ठीक कर लिया गया है. हमने एजेंट को कैमरे चेक करा दिए हैं और उन्होंने अपनी संतुष्टि की बात हमें लिख कर दी है.

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव यहां से चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत यादव से है.

कन्नौज का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के मुताबिक कन्नौज लोकसभा सीट पर गठबंधन की उम्मीदवार डिंपल यादव जीत सकती हैं. यूपी जिन लोकसभा सीटों पर सबकी नजर है उनमें से एक सीट कन्नौज भी है, यहां से पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं. डिंपल यादव का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक से है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget