एक्सप्लोरर

रास्ते और सिद्धांत अलग हो सकते हैं लेकिन मायावती जी का सम्मान मेरा सम्मान है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा,"आदरणीय मायावती जी के लिए मैंने जो कहा था पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में वही बात आज भी दोहराता हूं कि उनका सम्मान, मेरा सम्मान है."

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने पर कहा कि ये एक प्रयोग था. उन्होंने कहा कि कई बार प्रयोग सफल नहीं होते हैं. उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और अपने कार्यकर्ताओं को 2022 की तैयारी करने को कहा. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने गठबंधन किया था.

अखिलेश यादव ने कहा,"आदरणीय मायावती जी के लिए मैंने जो कहा था पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में वही बात आज भी दोहराता हूं कि उनका सम्मान, मेरा सम्मान है. उनके लिए हमेशा सम्मान रहेगा. रास्ते अलग हो सकते हैं, सिद्धांत अलग हो सकते हैं, काम करने का तरीका अलग हो सकता है. उन्होंने जो राजनीतिक फैसले लिए हैं वो अलग बात है."

अखिलेश ने कहा,"अब हमारे लिए रास्ते खुले हैं. हम सलाह मशवरा करेंगे और 2022 में समाजवादी सरकार का आना जरूरी है, क्योंकि अपराध बढ़ गया है. समाजवादी पार्टी के नेताओं पर हमले हो रहे हैं. कत्ल किया जा रहा है."

क्या कहा था मायावती ने

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी में विधानसभा उप चुनाव में गठबंधन तोड़ने का एलान किया है. उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान यादवों ने महागठबंधन को वोट नहीं किया है, इसलिए वो सियासी मजबूरियों की वजह से फिलहाल गठबंधन को अस्थाई तौर पर विराम दे रही हैं.

इसके साथ ही मायावती ने एलान किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में होगी. हालांकि, मायावती ने ये जरूर साफ किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तरफ से उन्हें बहुत सम्मान मिला, इसलिए अब परिवार से निजी रिश्ते कभी नहीं टूटेंगे.

गठबंधन को फिलहाल तोड़ने का एलान करते हुए मायावती ने आगे कहा, "अगर अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को सुधार लेते हैं तो गठबंधन बना रहेगा, नहीं तो अलग ही चलेंगे. यादवों ने गठबंधन को वोट नहीं किया, अगर किया होता तो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता चुनाव नहीं हारते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget