एक्सप्लोरर

रामगोपाल पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हुए बोले मुलायम, 'हम नहीं टूटने देंगे पार्टी'

नई दिल्ली/ लखनऊ: मुलायम और अखिलेश में गृहयुद्ध जारी है. घर के झगड़े में समाजवादी पार्टी और चुनाव चिन्ह साइकिल का क्या होगा ये कहना किसी के लिए संभव नहीं है. मुलायम अध्यक्ष पद चाहते हैं तो अखिलेश अध्यक्ष बने रहने पर अड़े हुए हैं. पार्टी पर दावेदारी की रस्साकशी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच मुलायम ने अपने चचेरे भाई पर बड़ा आरोप लगाया है.

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने चचेरे भाई रामगोपाल पर पार्टी तोड़ने की कोशिश का आरोप लगया और कहा कि वो नहीं टूटने देंगे पार्टी. मुलायम ने जब ये बात कही उस वक़्त शिवपाल यादव भी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मौजूद थे.

दूसरी ओर बाप-बेटे के झगड़े पर कांग्रेस की पैनी नजर है और इस झगड़े के नतीजे से ही गठबंधन के दरवाज़े खुलेंगे या बंद होंगे.

सूबह में ये खबरें थी कि आज मुलायम को दिल्ली आना है, लेकिन दोपहर होते-होते उनका दिल्ली आना टल गया. इसी तरह ये खबर भी थी कि मुलायम लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, लेकिन बाद में वो भी टल गया.

LIVE UPDATE:

# लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह यादव, चचेरे भाई रामगोपाल पर लगाया पार्टी तोड़ने की कोशिश का आरोप, बोले- हम नहीं टूटने देंगे पार्टी

# पार्टी के कार्यकर्ताओं से बोले मुलायम सिंह मेरे पास जो था वो सब देश का है. और मेरे पास क्या है? आप सब हैं

# समाजवादी पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओ से मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी को टूटने नहीं देंगे

# मुलायम-शिवपाल लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे

# रामपुर में आज एक बजे आज़म खान कार्यकर्ताओं की मीटिंग करेंगे. सपा के दंगल के बीच आज़म की मीटिंग अहम मानी जा रही है.

# सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के संग्राम पर कांग्रेस करीबी नज़र बनाए हुई है. अगर अखिलेश अलग लड़े और पार्टी का निशान साइकिल न भी मिले तो भी गठबंधन की संभावनाएं ज़्यादा हैं. अगर पिता और पुत्र में समझौता हुआ तो गठबंधन होने की संभावना न के बराबर रह जाएंगी, क्योंकि मुलायम गठबंधन से इनकार कर चुके हैं.

आपको बता दें कि परसों चुनाव आयोग साइकिल चुनाव चिन्ह पर सुनवाई करेगा. तब तक समाजवादी दंगल कहां जाएगा किसी को पता नहीं. मुलायम कैंप के गायत्री प्रजापति ने परसों शाम को ही पिता-पुत्र की फोन पर बात कराई. इस बातचीत में अखिलेश ने कहा, ‘’साइकिल चुनाव चिन्ह बचाना है, इसलिए आप चुनाव आयोग से ज्ञापन वापस ले लीजिए.’’

इसी के बाद मुलायम नरम पड़ गए, लेकिन कल सुबह जब अखिलेश मुलायम की मुलाकात हुई तो मामला पलट गया.  समाजवादी सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ बैठक में मुलायम सिंह ने कहा-

  • तुम ही उम्मीदवार फाइनल करो
  • सीएम का चेहरा भी तुम ही रहो
  • अमर कह चुके हैं कि वो पार्टी छोड़ देंगे
  • शिवपाल कह चुके हैं चुनाव नहीं लड़ेंगे
  • बस तुम मुझे अध्यक्ष रहने दो

कुछ इसी अंदाज में मुलायम ने अखिलेश से फरियाद की. बेटे के साथ डेढ़ घंटे की बैठक में उनका पूरा जोर केवल एक बात पर रहा कि अखिलेश उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए खतरा ना बनें, लेकिन बैठक में अखिलेश ने ऐसी शर्त रख दी कि जो मुलायम को मंजूर नहीं हुआ.

  • अखिलेश- आप अध्यक्ष बन जाइएगा लेकिन ढ़ाई महीने बाद. तब तक चुनाव भी खत्म हो जाएंगे.
  • मुलायम- तुम्हारी ये शर्त मुझे ढाई घंटे भी कबूल नहीं.
  • मुलायम- तुम्हारी सारी बातें मान ली अब अगर सम्मान भी नहीं दे सकते तो मुझे तुम्हारी शर्त मंजूर नहीं.
  • मुलामय- याद रखो जब तुम लोकसभा चुनाव हारे थे तो हम पर भी तुम्हें हटाने का बहुत दबाव था, लेकिन हमने तुम्हें मुख्यमंत्री बनाया.

सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद को लेकर हुए इस टकराव से पहले अखिलेश यादव ने चिंता जताई कि चुनाव आयोग साइकिल चुनाव चिन्ह जब्त कर सकता है. इसके जवाब में मुलायम सिंह ने तल्खी से कहा कि तुम रामगोपाल यादव से कहो कि वो चुनाव आयोग से अपना ज्ञापन वापस ले ले.

सूत्रों के मुताबिक, मुलायम की ये मांग अखिलेश ने ठुकरा दी. अब बस इंतजार है कि 13 तारीख यानी परसों चुनाव आयोग साइकिल चुनाव चिन्ह पर क्या रुख अपनाता है.

यह भी पढ़ें

यूपी चुनाव में डिंपल यादव के साथ मंच साझा करने की खबरों से प्रियंका गांधी का इनकार

CSDS सर्वे: यूपी में पीएम मोदी और अखिलेश यादव हैं सबसे लोकप्रिय नेता

पूरी कहानी: अखिलेश और मुलायम में क्यों नहीं बनी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवाले सावधान! तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह
दिल्लीवाले सावधान! तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं पास
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं पास
UP में लागू होगी ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति', मीरजापुर, गोंडा, मेरठ, आगरा एवं बस्ती में स्थापित होंगे आयुष महाविद्यालय
UP में लागू होगी ‘आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति', मीरजापुर, गोंडा, मेरठ, आगरा एवं बस्ती में स्थापित होंगे आयुष महाविद्यालय

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने
बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Mental Health Crisis: हर 8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, 43 सेकंड में 1 सुसाइड, WHO के आंकड़े हैं खौफनाक
हर 8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, 43 सेकंड में 1 सुसाइड, WHO के आंकड़े हैं खौफनाक
Embed widget