एक्सप्लोरर

राज्यपाल से मिल समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने दिया ज्ञापन, की ये मांग

प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल में आयी गिरावट और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने से इंकार करने के मनमाने रवैये पर चिंता जाहिर की.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल में आयी गिरावट और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने से इंकार करने के मनमाने रवैये पर चिंता जाहिर की. इन लोगों ने राज्यपाल से लोकतांत्रिक अधिकारों को मान्यता दिलाने की अपील की. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि राज्य में इन दिनों छात्रों और छात्राओं को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है. ज्ञापन में आगे कहा गया है कि शासन-प्रशासन की कुनीतियों के चलते नौजवानों में हताशा और कुंठा व्याप्त हो रही है. रोजगार का संकट है. उनके भविष्य को अंधेरे में धकेला जा रहा है. ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालयों में पठन-पाठन में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं और अंधाधुंध फीस वृद्धि पर कोई रोक नहीं लग रही है. विश्वविद्यालयों में छात्रसंघों के चुनाव नहीं होने से युवाओं में असंतोष है. इन चुनावों को रोकने का कोई औचित्य नहीं है. चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में घट रही घटनाएं निराशा पैदा करती हैं. शैक्षणिक माहौल बाधित हो रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पैमाने पर खरा उतरने वाले 28 छात्र-छात्राओं को राग-द्वेष के आधार पर विश्वविद्यालय में प्रवेश देने से इंकार कर दिया है इससे छात्रों का भविष्य खराब होगा. राजनीतिक छुआछूत के आधार पर कार्यवाही से युवकों में असंतोष है. प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने राजभवन से बीजेपी सरकार की निष्क्रियता और राग-द्वेषपूर्ण आचरण के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget