एक्सप्लोरर

बयान: बीजेपी ने हमेशा अपने सहयोगी दलों को इस्तेमाल किया, फिर किनारे लगाया- अखिलेश

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की गाजीपुर रैली में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अनुपस्थिति के लिए रविवार को बीजेपी की आलोचना की.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की शनिवार की गाजीपुर रैली में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अनुपस्थिति के लिए रविवार को बीजेपी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा सहयोगी दलों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें किनारे कर दिया है.

अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के मंच पर अब वे लोग नहीं दिखते, जिनकी मदद से केंद्र के साथ प्रदेश में सरकार बनी है. अपना दल व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ ही बीजेपी ने पहले भी अन्य सहयोगी दलों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है."

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "गठबंधन को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पार्टी बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में भी सहयोगी को धोखा दिया था. यह तो सत्य है कि बीजेपी नहीं, सरकार को आरएसएस चला रही है."

अखिलेश ने कहा, "बीजेपी सरकार सिर्फ कागजों पर विकास की बात कर रही है. हमने तो 22 महीने में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बना दिया था. ये लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के नाम पर अभी तक सिर्फ घास हटा पाए हैं."

उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ सरकार अभी तक एक यूनिट बिजली बनाने का फैसला नहीं कर सकी है. सरकार न तो सड़क बना पा रही है और न ही युवाओं को रोजगार दे पा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लैपटॉप नहीं चला पाते, इसी कारण अब मेधावियों को लैपटॉप नहीं बांटा जा रहा है."

सपा अध्यक्ष ने कहा, "कल गाजीपुर में पुलिस कांस्टेबल के साथ हुई घटना दुखद है. यह तो सरकार की संवेदनहीनता है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रदेश में पुलिस के शीर्ष अधिकारी लखनऊ में क्रिकेट मैच खेल रहे हैं."

उन्होंने कहा, "गाजीपुर में यह घटना इसलिए घटी, क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में हों या फिर मंच पर, उनकी एक ही भाषा होती है ठोंक दो. कभी पुलिस को समझ में नहीं आता किसे ठोंकना है और कभी जनता को समझ में नहीं आता कि किसे ठोंकना है. यहां पर तो जब किसी अधिकारी को पता चल जाता है कि उसका तबादला होने वाला है वह इनकाउंटर कर कुर्सी बचा लेता है. वादा था एक साल में पुलिस में रिक्त पद भरेंगे, अभी तक कुछ नहीं हुआ."

अखिलेश ने कहा, "बीजेपी के बारे में मैं तो एक बात जानता हूं कि काला चश्मा लगाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए. ये लोग तो भ्रष्टाचार रोकने का बड़ा दावा कर रहे थे, लेकिन सब सामने आ गया कि लखनऊ में उनके शीर्ष मंत्रियों के कार्यालयों में क्या हिसाब-किताब हो रहा था. यह तय है कि सरकार बीजेपी नहीं आरएसएस चला रही है."

अखिलेश ने कहा, "बीजेपी ने बाली को हमारी जाति का बताया. सब जानते हैं कि बाली और हनुमान जी में क्या संबंध हैं. आरक्षण और दलित के साथ बीजेपी के व्यवहार पर दुखी सांसद सावित्रीबाई ने कल ही मुझसे भेंट कर अपना दुख बताया था."

उन्होंने कहा, "बीजेपी देश में किसान, गरीब व युवा की बात करती है. इस सरकार ने तो किसानों को भी धोखा दिया है. यहां पर किसान ऋण माफी का वादा किया गया था. इसके इतर किसानों को नोटिस मिल रहे हैं. किसान परेशान हैं. इनका तो किसान सिंचाई फंड बनाने का वादा पूरा नहीं हुआ. इसके साथ ही न तो किसान से आलू खरीदा गया और न ही धान खरीदा गया. किसान खेत की सुरक्षा के लिए रात भर जाग रहा है."

अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने तय किया है 2019 में विधानसभा स्तर पर समाजवादी विकास व विजन कार्यक्रम होंगे. सपा ने लगातार विधानसभा के साथ जिला स्तर पर कार्यक्रम तय किए हैं. यह कार्यक्रम सात जनवरी से 20 जनवरी तक होंगे. सपा नेता के साथ कार्यकर्ता सायकिल से गांव-गांव जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget