एक्सप्लोरर

सहारनपुर पत्रकार हत्याकांड: सीएम योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश, विपक्ष ने घेरा

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला रविवार को दिनदहाड़े दो ताबड़तोड़ हत्याओं से दहल गया. गोबर फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में घर में घुसकर पत्रकार आशीष जनवाणी और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य की भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है. हत्या का आरोप इलाके के शराब माफिया पर लगा है. आशीष को शराब माफिया की तरफ से कई बार धमकियां भी दी गई थीं.

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि दैनिक जागरण अखबार के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि महिपाल और आशीष के बीच गोबर फेंकने को लेकर विवाद था. रविवार सुबह बात बढ़ने पर महिपाल और उसके बेटे ने आशीष के घर में घुसकर उसे और उसके भाई आशुतोष को गोली मार दी. दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित की गयी हैं.

मायावती बोलीं- पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर

यूपी की भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहाँ गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।

सीएम योगी ने की मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वारदात का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिये हैं.

अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी वाले लोग लीपापोती में जुटे हैं- प्रियंका गांधी

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इस घटना पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया, "आप इस व्यवस्था को क्या कहेंगे जहां हर दिन गोली चलाकर सरेआम हत्याओं का दौर जारी है. अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी वाले लोग लीपापोती में जुटे हैं."

अखिलेश बोले- 'उत्तम प्रदेश' की जगह यूपी को कहा जा रहा है 'हत्या प्रदेश' समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता देती थी, भाजपा सरकार को भी इतनी मदद तो करनी ही चाहिए.

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि पहले उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. दिन-दहाड़े हत्या लूट की वारदात हो रही है और सरकार कानून-व्यवस्था के नाम पर अपनी पीठ खुद ही थपथपाने में लगी है.

भाजपा ने सहारनपुर की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी मृत पत्रकार के परिवार के साथ खड़ी है. सरकार ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश पहले ही दे दिए हैं.

पत्रकार आशीष की दो साल पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं. आशीष के पिता की दो वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो गयी थी.

पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या किये जाने को लेकर सहारनपुर के पत्रकारों मे रोष व्याप्त है. सहारनपुर के पत्रकारों ने एक बैठक आयोजित कर पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष को श्रद्धांजलि अर्पित की. पत्रकारों ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की.

मृतक आशीष जनवाणी, हिन्दुस्तान समाचार पत्र में अपने सेवा दे चुके हैं और अभी हाल ही में दैनिक जागरण से जुड़े थे. बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार वाले सभी लोग आशीष पर ही निर्भर थे. वो घर में अकेले कमाने वाले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget