एक्सप्लोरर

सचिन पायलट ने कहा, कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी का वादा निभाया

पायलट ने कहा कि कांग्रेस की सोच सदैव गांव, गरीब और किसान को भी विकास की प्रक्रिया के साथ सतत जोड़े रखने की रही है और आज जबकि प्रदेश का किसान केंद्र की बीजेपी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पीड़ा में है.

जयपुर: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि हमारी सरकार ने चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा किए गए वादे को बिना देरी पूरी करने का काम किया है. पायलट ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा और कांग्रेस जो कहती है वह करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने दो लाख तक की लोन माफी पहले ही कर दी थी और आज हमारी सरकार ने भी यह कदम उठाकर अपने संकल्प को पूरा किया है.

पायलट ने कहा कि कांग्रेस की सोच सदैव गांव, गरीब और किसान को भी विकास की प्रक्रिया के साथ सतत जोड़े रखने की रही है और आज जबकि प्रदेश का किसान केंद्र की बीजेपी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पीड़ा में है, हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है कि किसानों को एक बार राहत मिले जिससे वे नए सिरे से शुरुआत कर सकें.

पायलट ने एक बयान में कहा कि बीजेपी सरकार ने अनेक शर्तों के साथ जिस 50 हजार रुपये की कर्जमाफी की घोषणा की थी वह खोखली साबित हुई क्योंकि वह केवल सहकारी बैंक का लोन था जो पहले तो 50 हजार से कम था और उस पर शर्तें होने से किसान परेशान हुआ जबकि हमारी सरकार राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिए दो लाख तक के फसली लोन को भी माफ करने जा रही है.

उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा बुधवार रात कर दी. इससे सरकारी खजाने पर लगभग 18000 करोड़ रुपये का बोझ आएगा.

राजस्थान सरकार का बड़ा एलान- किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget