एक्सप्लोरर

मोहन भागवत बोले, पूरी दुनिया में भारत माता की जयकार के सपने को पूरा करना है

गोरखपुर में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ की चार दिवसीय कार्यकर्ता बैठक के समापन के मौके पर मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं को कई संदेश दिए. अपने संबोधन के दौरान भागवत ने कहा, पूरी दुनिया में भारत माता की जयकार के सपने को पूरा करना है.

गोरखपुरः राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ की पूर्वी उत्‍तर प्रदेश क्षेत्र की चार दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का समापन हो गया है. संघ चालक मोहन भागवत की उपस्थिति में स्‍वयंसेवकों ने ज्ञान, संस्‍कार के साथ अनुशासन का पाठ भी सीखा. इस दौरान पांच दिवसीय प्रवास के दौरान आखिरी दिन मोहन भागवत ने स्‍वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, "कार्यकर्ता किसी भी संगठन के विस्‍तार में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है." उन्‍होंने कहा, "राष्‍ट्र को परम वैभव पर ले जाते हुए सम्‍पूर्ण विश्‍व में भारत माता की जयकार के सपने को साकार करना है."

मोहन भागवत ने कहा, "संघ यानी शाखा, शाखा यानी कार्यक्रम, कार्यक्रम यानी संस्कार, संस्कार यानी कार्यकर्ता, कार्यकर्ता यानी कार्य का विस्तार करने वाला. इस पद्धति से संघ विगत 95 सालों से संगठन के कार्य का विस्तार कर रहा है. अपना उद्देश्‍य भी यही है. इस कार्य पद्धति के माध्यम से राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना और सम्पूर्ण विश्‍व में भारत माता की जय-जयकार हो, इसी सपने को साकार करने के लिए संघ निरन्तर कार्य कर रहा है. व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा.

मोहन भागवत ने कार्य के विस्तार के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कार्यकर्ता किसी भी संगठन के विस्तार करने में मुख्य भूमिका निभाता हैं. अपनी ध्येय दृष्टि को लेकर त्याग और समर्पण का सम्बल लेकर सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरक बनकर कार्य करता है. वैचारिक अधिष्ठान के दृढ़ता के कारण किसी भी कार्य के विस्तार हेतु चिन्तन, चर्चा, निर्णय, योजना, परिश्रम पूर्वक कार्य को पूर्ण करना, यही हमारे सफलता का मूलमंत्र है. सामूहिक शक्ति के द्वारा संगठन को बल मिलता है."

उन्होंने आगे कहा, "व्यक्ति के निर्माण के दिशा में छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से संघ संस्कार देता है. जिससे वह कार्य के विस्तार हेतु निज जीवन को अपने कृतृत्व, व्यक्तित्व, समझदारी और भक्ति के द्वारा स्वयं का विकास करते हुए जो कार्यकरता निःस्वार्थ बुद्धि, धैर्य, परिश्रम, साहस, त्याग, तपस्या, ध्येयनिष्ठा से निर्माण की दिशा में बढ़ता है, वही श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनता है. साथ ही साथ अहंकार से मुक्त होकर जो कार्यकर्ता कार्य करता है, वही सात्विक कार्यकर्ता के रूप में संगठन कार्य का विस्तार करता है."

इसके पूर्व 26 जनवरी की शाम गोरखपुर पहुंचे यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सरस्‍वती शिशु मंदिर वरिष्‍ठ माध्‍यमिक विद्यालय सूर्यकुंड में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने मोहन भागवत को कुंभ की पु‍स्‍तक और नागरिकता संशोधन कानून से संबं‍धित बुकलेट भी प्रदान की. सीएम योगी ने भागवत से देशहित से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर एक घंटे तक चर्चा की. गणतंत्र दिवस के मौके पर भागवत ने ध्‍वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं को उद्बोधन देकर उन्‍नति के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया. सोमवार की अंतिम बैठक में आने वाले दिनों में सम्पूर्ण देश में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर और नगरीय क्षेत्र के बस्ती के स्तर पर शाखा कार्य विस्तार योजना पर चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें

सीएए के विरोध और अमित शाह पर पलटवार के बीच किधर जाएगा प्रशांत किशोर का रास्ता? चीन से भारत लौटी छात्रा कोरोना वायरस की संदिग्ध, अस्पताल में किया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget