एक्सप्लोरर

RRB Exam: इंदौर में दो फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, बड़े गिरोह के सक्रिय होने का संदेह

RRB परीक्षा को लेकर इन गिरफ्तारियों के बाद इलाके में फर्जी परीक्षार्थियों का बड़ा गिरोह संचालित होने का शक है. गिरफ्तारियों के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में RRB परीक्षा में फर्जी उम्मीदवार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बता दें RRB परीक्षा में फर्जी उम्मीदवार बैठाने को लेकर ये पुलिस ने ये लगातार दूसरी गिरफ्तारी की है. इससे पहले भी आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा में पुलिस ने फर्जी उम्मीदवार को गिरफ्तार किया था. इस मामले में आरोपी किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को इन गिरफ्तारियों के बाद इलाके में फर्जी परीक्षार्थियों का बड़ा गिरोह संचालित होने का शक है. गिरफ्तारियों के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.

दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. ये आरोपी किसी और की जगह पर आरआरबी परीक्षा में बैठे थे. पलासिया थाने के प्रभारी अजीत सिंह बैस ने इस बात की सूचना दी. थाना प्रभारी बैस ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के सिलसिले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. आरोपी की पहचान धीरज कुमार के रूप में की गई है. आरोपी धीरज कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. आरोपी अभिमन्यु कुमार नाम के परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा में बैठा था. आरोपी की पहचान उस वक्त हुई जब वो पलासिया के इस्लामिया करीमिया कॉलेज में बैठकर एक्ज़ाम दे रहा था.

इससे पहले भी पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की थी. 14 अगस्त को पुलिस ने पलासिया के ही इस्लामिया करीमिया एक्ज़ाम हॉल में रंजीत प्रसाद को गिरफ्ता किया था. रंजीत कुमार को संतोष कुमार की जगह पर परीक्ष देते हुए पाया गया था. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है.

इस फर्जीवाड़े के पीछे गिरोह तो नहीं इसकी जांच जारी: पुलिस

दोनों आरोपी बिहार के निवासी हैं जिसके चलते पुलिस को एक बड़े फर्जी गिरोह के संचालित होने की भी जांच कर रही है. बैस ने बताया, "हम विस्तृत जांच के जरिये पता लगा रहे हैं कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है. हमने उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिये अपने दल को बिहार भी भेजा है, जिनके स्थान पर दोनों आरोपी रेलवे भर्ती परीक्षा में बैठे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget