एक्सप्लोरर

पैसेंजर को खून की उल्टी करते देख RPF कॉन्सटेबल ने पीठ पर पहुंचाया हेल्थ सेंटर

पैसेंजर की गंभीर हालत देख आरपीएफ के कॉन्सटेबल ने मानवता का परिचय देते हुए मरीज को अपने कंधे पर उठाया और उसे हेल्थ सेंटर तक ले गया. इस काम की तारीफ पूरे वाराणसी में हो रही है.

वाराणसी: आए दिन यूपी के अस्पतालों में स्ट्रेचर और एम्बुलेंस न मिलने की खबरें सुर्ख़ियों में रहती हैं. सुविधा उपलब्ध न होने से तीमारदारों को खुद ही अपने मरीजों को एक जागह से दूसरी जगह ले जाना पड़ता है. अब ऐसे ही तस्वीर वाराणसी कैंट स्टेशन से सामने आई है. पैसेंजर की गंभीर हालत देख आरपीएफ के कॉन्सटेबल ने मानवता का परिचय देते हुए मरीज को अपने कंधे पर उठाया और उसे हेल्थ सेंटर तक ले गया.

मोदी और योगी सरकारों पर मायावती के तेवर तीखे, साधा निशाना

मामला वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 का है. जैसे ही कोलकाता से दून एक्सप्रेस यहां पहुंची एस-4 कोच में सवार पैसेंजर्स ने ड्यूटी पर खड़े आरपीएफ कॉन्सटेबल अमित कुमार मिश्रा को मदद के लिए पुकारा. अमित जैसे कोच में दाखिल हुए उन्हें बर्थ नंबर 70 पर धनबाद के रहने वाले 22 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह खून की उल्टी करते नजर आए.

योगी आदित्यनाथ देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री: राज बब्बर

कॉन्सटेबल अमित से अमरेन्द्र की बिगड़ती हालत नहीं देखी गई. उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी पीठ पर उठाया. वे फुटओवर ब्रिज से होते हुए उन्हें वारणसी कैंट स्टेशन पर बने हेल्थ सेंटर तक ले गए. अमरेन्द्र को वहां फर्स्ट एड दिया गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा भेजा.

अमिताभ बच्चन से कुंभ की ब्रांडिंग कराना चाहती है यूपी सरकार

कॉन्सटेबल अमित के इस मानवता भरे काम के लिए पूरे दिन रेलवे के कर्मचारियों में चर्चा होती रही. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि स्टेशन पर स्ट्रेचर की कमी होने के चलते कॉन्सटेबल को ऐसा करना पड़ा. इस बारे में जब नॉर्दर्न रेलवे के एरिया मैनेजर रवि पी चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने स्ट्रेचर की कमी से साफ इंकार किया.

राजेश जोशी और हसन कमाल को मिलेगा कैफी आज़मी अवार्ड

उन्होंने कहा कि स्टेशन और हेल्थ सेंटर पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध हैं. उनका कहना था कि पैसेंजर की बिगड़ती हालत को देखकर कॉन्सटेबल ने स्ट्रेचर आने का इतंजार करने के बजाय जल्द से जल्द मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए ऐसा किया होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget