एक्सप्लोरर

बीजेपी ने जेडीयू को बर्बाद करने के लिए प्रशांत किशोर को भेजा है- आरजेडी

आरजेडी ने कहा कि अमित शाह अपने यहां प्रशांत किशोर को जगह नहीं दे रहे हैं और नीतीश कुमार के यहां दो नंबर का नेता बना रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि यह क्या केमिस्ट्री है.

पटना: एबीपी न्यूज़ के बिहार शिखर सम्मेलन में सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को जेडीयू में शामिल करने के लिए खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो बार फोन किया. बीजेपी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा के दौरान नीतीश ने ये खुलासा किया. बता दें कि प्रशांत किशोर जेडीयू में दूसरे पोजिशन के नेता हैं. नीतीश उन्हें जेडीयू का उपाध्यक्ष बना चुके हैं. अब नीतीश के इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक दलों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

जेडीयू का बयान

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर उन चंद राजनीतिकारों में से हैं जिन्होंने जिस दल के साथ काम किया उसे जीत मिली. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि एक दो बार हार भी मिली. उन्होंने कहा कि 2015 में नीतीश कुमार की करिश्माई छवि के साथ जीत दिलाने में प्रशांत किशोर की बड़ी भूमिका रही है. ये अच्छी बात है कि अब दो बड़े दल जेडीयू और बीजेपी साथ हैं और गठबंधन के सभी दलों को एक व्यक्ति पर भरोरा है. राजीव रंजन ने कहा कि ये जेडीयू के लिए खुशी की बात है कि हमारे अध्यक्ष (नीतीश कुमार) ने जिसको जो जिम्मेदारी दी है वो (प्रशांत किशोर) उसके लायक हैं.

बीजेपी ने क्या कहा

वहीं बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार का ये बयान इस बात का प्रमाण है कि जेडीयू और बीजेपी के बीच बेहतर समन्वय है. बीजेपी प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा कि ये गठबंधन की मजबूती का परिचायक है. यह उसी गठबंधन में संभव है जहां आपसी सद्भावना हो. सबलोग मिलकर एक लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. यह महागठबंधन नहीं जहां महाभारत छिड़ा है. महागठंधन में तालमेल का अभाव है. वे लोग एक दूसरे की बखिया उधेड़ने में लगे हुए हैं.

आरजेडी की प्रतिक्रिया

इसके उलट आरजेडी ने नीतीश कुमार के इस बयान पर जेडीयू और बीजेपी पर निशाना साधा है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू यादव हमेशा से यह कहते रहे हैं कि जेडीयू कोई पार्टी नहीं है. ये बीजेपी की बी-टीम है. अब तो यह साबित हो गया कि अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर जेडीयू में आए. बीजेपी ने जेडीयू को बर्बाद करने के लिए प्रशांत किशोर को भेजा है. अमित शाह अपने यहां प्रशांत किशोर को जगह नहीं दे रहे हैं और नीतीश कुमार के यहां दो नंबर का नेता बना रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि यह क्या केमिस्ट्री है.

कांग्रेस का बयान

उधर कांग्रेस के विधायक शकील अहमत खां ने कहा कि पीके जैसे लोग व्यक्तिवादी लोग हैं. वो किसी के नहीं हैं. आज वो जेडीयू के उपाध्यक्ष हैं. अतीत में वो नरेन्द्र मोदी के साथ थे. वे अपने प्रोफेशनल कैरियर को बेचने का प्रयास कर करे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget