एक्सप्लोरर

नीतीश पर RJD में नहीं है एक राय, रघुवंश प्रसाद ने तेजस्वी के बयान को बताया गैर-राजनीतिक

आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी नेताओं के बयान से इस बात के संकेत मिलते हैं. आरजेडी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने तेजस्वी यादव के उस बयान को गैर-राजनीतिक बताया है जिसमें उन्होंने नीतीश के लिए महागठबंधन के रास्ते बंद होने की बात कही है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बात को बल आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के हालिया बयान से मिलता है. रघुवंश प्रसाद ने लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पार्टी नेता तेजस्वी यादव के उस बयान को गैर-राजनीतिक बताया है जिसमें उन्होंने जेडीयू प्रमुख नीतीश के लिए महागठबंधन के रास्ते बंद होने की बात कही है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि जब तक गैर बीजेपी दल एकजुट नहीं होंगे बीजेपी को हराने को लेकर शंका बनी रहेगी.

जेडीयू चीफ नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने पर तेजस्वी यादव के बयान पर रघुवंश प्रसाद ने कहा 'मैं नहीं जानता कि नो इंट्री का दर्खास्त इनके पास आया है. ये नॉन पॉलिटिकल बयान लगता है.’’

आरजेडी के राष्ट्रीत उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने कहा, ‘‘कोई दर्खास्त दिया है. बिना दर्खास्त के खारिज करना.’’ बता दें कि नीतीश ने 2017 में महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली थी . महागठबंधन में तब जेडीयू के अलावा कांग्रेस और आरजेडी भी शामिल थे.

जानकारी हो कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार की महागठबंधन में नो इंट्री है. उनसे समझौते का सवाल ही नहीं उठता. बता दें कि रघुवंश प्रसाद महागठबंधन में नीतीश कुमार को शामिल करने को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि आरजेडी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी नेता अपने-अपने विचार रखते हैं.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है’

Howdy Modi: ट्रंप ने मोदी को बताया ‘वफादार दोस्त’, कहा- वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं

Howdy Modi: इमरान से मिलने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘कट्टरपंथी इस्लाम से एकजुट होकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget