एक्सप्लोरर

आरजेडी का दावा-बिहार बंद के दौरान नहीं होगी हिंसा, इसे सफल बनाएंगे

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मशाल और झंडों के साथ नेताओं के जत्थे को रवाना किया. शनिवार के बंद को वामपंथी और महागठबन्धन के सभी दलों ने समर्थन दिया है.

पटनाः पटना में मशाल जुलूस निकालकर आरजेडी ने बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की. पटना के आरजेडी दफ्तर से शाम 5 बजे आरजेडी नेता तेजस्वी ने मशाल और झंडों के साथ नेताओं के जत्थे को रवाना किया. शनिवार के बंद को वामपंथी और महागठबन्धन के सभी दलों ने समर्थन दिया है. इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि "देश सबों का है. आज़ादी में सबने क़ुर्बानी दी है. सबकी अलग भाषा-जातियां हैं. मुसलमान बहाना हैं. असली निशाने पर पिछड़े और दलित हैं. और अब आपको हमें साबित करना होगा कि हम इस देश के नागरिक है या नहीं. एक तरफ़ बिहार में बाढ़ आती है तो घर डूब जाते हैं वो कहां से काग़ज़ लाएंगे कि हम देश के नागरिक हैं. कौन तय करेगा, कौन पूछेगा. आदिवासियों से कहां से उम्मीद करते हैं कि वो डॉक्युमेंट्स लाएंगे जो जंगल में रहते हैं. 1961 में जो हुआ उस समय के डॉक्युमेंट्स और रेफ़्यूजी का टोकन कौन लाएगा. पूरी तरह काला क़ानून है.

नीतीश के एनआरसी नहीं लागू करने पर कहा "नीतीश कुमार बीजेपी आरएसएस की गोद में हैं. उनका धर्म निरपेक्षता का चोला उजागर हो चुका है. उनका दोहरा चरित्र, कथनी और करनी में अंतर उजागर हुआ है. लोक सभा राज्य सभा में वोट दिया, बिल को ऐक्ट बनाया है. नीतीश कुमार पूरी तरह से विरोध भड़काने का काम कर रहे हैं.

दूसरी तरफ आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया कि कल पत्थरबाजी, आगजनी, हिंसा नहीं होगी. रघुवंश सिंह ने कहा कि "कोई हिंसा नहीं सब बंद है व्यापक जनसमर्थन है और यह आंदोलन केवल राज्यव्यापी नहीं राष्ट्रव्यापी हो गया है. विश्व में बड़े पैमाने पर इस काले कानून की निंदा हो रही है. फजीहत हो रही है, तमाम विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर निकल पड़े हैं. इसलिए कि यह कानून संविधान विरोधी है.

कल संपूर्ण बिहार बंद रहेगा. सारी दुकानें बंद रहेंगी. बस ट्रक बंद रहेंगे लेकिन कोई तोड़फोड़ नहीं होगी. महात्मा गांधी वाला रास्ता संपूर्ण बिहार में रहेगा. इसके पहले भी जुलूस हुआ है और कहीं भी तोड़फोड़ नहीं हुई है. कहीं कोई जोर जबरदस्ती नहीं है. व्यापक जनसमर्थन है हम लोग स्वयं दुकान बंद करेंगे. बस ट्रक बंद रहेंगे और लोग गाड़ी नहीं चलाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget