एक्सप्लोरर

ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने की कोशिश, CISF ने रोका तो कहा कि नमाज भी तो होती है

ताजमहल विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजमहल के परिसर में कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शिव चालीसा पढ़ने पहुंच गए हालांकि सीआइएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया. बाद में लिखित माफीनामा देने पर ही उन्हें छोड़ा गया.

ताजमहल पर जारी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार को ताजमहल के परिसर में कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शिव चालीसा पढ़ने पहुंच गए. हालांकि सीआइएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया. बाद में लिखित माफीनामा देने पर ही उन्हें छोड़ा गया. अलीगढ़ व हाथरस से आए आधा दर्जन युवाओं ने दोपहर डेढ़ बजे के करीब वीडियो प्लेटफॉर्म पर जोर-जोर से शिव चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. वहां मौजूद सीआइएसएफ जवान और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के कर्मचारियों ने आपत्ति जताई. इस पर युवा उनसे उलझ गए और कहने लगे कि स्मारक में जब नमाज हो सकती है, तो हम पूजा क्यों नहीं कर सकते? ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने की कोशिश, CISF ने रोका तो कहा कि नमाज भी तो होती है इसके बाद सीआइएसएफ के जवान युवकों को पकड़कर गेस्ट रूम ले गए. वहां युवकों ने लिखित माफीनामा दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. हाथरस निवासी राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के दीपक शर्मा ने बताया, "वे लोग सोमवार को तेजोमहालय पर शिव चालीसा का पाठ करने आए थे. वे लोग सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करने के बाद व्रत खोलते हैं. इसे रुकवा दिया गया, जो गलत है." हिंदू युवा वाहिनी अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने कहा कि तेजोमहालय में पूजा करने से रोका जा रहा है, जो सही नहीं है. ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने की कोशिश, CISF ने रोका तो कहा कि नमाज भी तो होती है संगीत सोम के बयान के बाद शुरु हुआ था विवाद बीजेपी विधायक संगीत सोम के बयान के बाद ताजमहल पर विवाद शुरु हुआ था. उन्होंने ताजमहल पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सामने आकर इस मामले पर सफाई देनी पड़ी. हालांकि बीजेपी इस मामले पर दो हिस्सों में बंटी दिखाई दी. कैलाश विजयवर्गीय ने ताजमहल पर निशाना साधा तो वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोन्स कन्ननथनम ने इसे भारत का गौरव बताया. संबंधित खबरें-  ताजमहल- मुहब्बत या गद्दारी की निशानी? ताजमहल भारतीय संस्कृति पर धब्बा है: बीजेपी विधायक संगीत सोम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget