एक्सप्लोरर

शर्मनाक: न्याय ना मिलने से दुखी रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, सीएम आवास के बाहर भी किया था आत्मदाह का प्रयास

रेप से पीड़ित एक महिला ने पुलिस की कार्य प्रणाली से निराश होकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद दो पुलिस निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.

गोण्डा: जिले में कथित तौर पर रेप से पीड़ित एक महिला ने पुलिस की कार्य प्रणाली से निराश होकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद दो पुलिस निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने गत सोमवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि महिला के परिजन का आरोप है कि उससे पिछले साल सामूहिक रेप की घटना हुई थीं. मगर पुलिस की लापरवाही से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.

परिजन के मुताबिक महिला का पति कामकाज के सिलसिले में हरियाणा में रहता था. उसके गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने खुद को तांत्रिक विद्या का जानकार बताते हुए महिला को उसके पति का हरियाणा में ही एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी दी थी. साथ ही पति को उस महिला के मोहपाश से मुक्त कराने का उपाय भी बताया था.

आरोप है कि इसी का झांसा देकर आरोपियों ने उसके साथ सात फरवरी 2018 को रेप किया. वारदात का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उन्होंने पीड़िता के साथ बाद में कई बार बलात्कार किया. बाद में महिला ने सात अगस्त को स्थानीय थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक रेप तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में प्रकरण दर्ज कराया था.

परिजन का आरोप है कि मामले की विवेचना करने वाले कर्नलगंज थाने के निरीक्षक (अपराध) अजीत प्रताप सिंह ने मामले की ठीक से जांच किये बगैर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दी. महिला के अनुरोध पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने अपराध शाखा के निरीक्षक परमानंद तिवारी से इसकी दोबारा विवेचना करायी. उन्होंने भी साक्ष्यों का अभाव बताकर मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी.

इस बीच न्याय ना मिलने से आहत पीड़िता ने पिछले साल 15 सितम्बर को लखनऊ में विधानभवन के सामने धरना दिया था. साथ ही मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास भी किया था. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोकते हुए और न्याय दिलाने का आश्वासन देकर गोण्डा भेज दिया था.

परिजन के मुताबिक पुलिस की लापरवाहीपूर्ण कार्रवाई से क्षुब्ध होकर महिला ने सोमवार रात अपने घर की छत में लगे हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने बताया कि इस मामले में विवेचक अजीत प्रताप सिंह और परमानंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही विवेचना में लापरवाही के कारण प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को भी लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget