एक्सप्लोरर

गोरखपुर के वृद्धा आश्रम में सनसनीखेज वारदात, खाना बनाने वाली किशोरी से रेप, मैनेजर गिरफ्तार

देवरिया बालिका गृह कांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोरखपुर के वृद्धा आश्रम में खाना बनाने वाली किशोरी ने मैनेजर पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

गोरखपुर: देवरिया बालिका गृह कांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गोरखपुर के वृद्धा आश्रम में खाना बनाने वाली किशोरी ने मैनेजर पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ रेप और पास्‍को एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस की मानें तो पीडि़ता ने खुद के साथ 10 दिन पहले रेप की वारदात होने की बात कही है. चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर में समाज कल्‍याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धा आश्रम में बेलीपार की रहने वाली किशोरी तीन माह से काम कर रही है. उसने थाने पहुंचकर बताया कि वो यहां पर अपनी मौसी के यहां पर रह रही थी. उसकी मौसी ने उसे वृद्धा आश्रम में खाना बनाने का काम दिलाया था. वहीं पर उसके रहने की व्‍यवस्‍था हो गई थी. बेलीपार के नौसढ़ का रहने वाला अनुराग पाण्‍डेय वृद्धा आश्रम में मैनेजर है. पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्‍त की रात भोजन बनाने और वहां रहने वाले बुजुर्गों को खिलाने के बाद वो अपने कमरे में चली गई. गोरखपुर के वृद्धा आश्रम में सनसनीखेज वारदात, खाना बनाने वाली किशोरी से रेप, मैनेजर गिरफ्तार उसके पीछे मैनेजर अनुराग पाण्‍डेय भी कमरे में आ गया और दरवाजा बंद कर लिया. जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसने पीडि़ता के साथ रेप किया. किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि वो किसी को घटना के बारे में बताएगी तो उसे जान से मार देगा. उसने पीडि़ता का मोबाइल भी छीन लिया. इतना ही नहीं उसे वृद्धा आश्रम से बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा दी. किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका मौसेरा भाई जब गुरुवार को उससे मिलने पहुंचा, तो उसने थाने जाकर मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी. कानपुर: 35 किलोमीटर की अस्थि कलश यात्रा में पूरा शहर सड़कों पर उतर आया एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर धारा 376 और पास्‍को एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्‍होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वृद्धा आश्रम में वर्तमान में 64 बुजुर्ग महिलाएं और पुरष रह रहे हैं. इस वृद्धा आश्रम को बराबंकी की संस्‍था फेयर डील ग्रामोद्योग सेवा समिति चलाती है. संस्‍था के निदेशक एलएन मौर्य ने अनुराग को मैनेजर की जिम्‍मेदारी सौंपी थी. गठबंधन हुआ तो यूपी में बमुश्किल 5 सीटें ही जीत पाएगी बीजेपी: राहुल गांधी समाज कल्‍याण अधिकारी सप्‍त ऋषि कुमार ने बताया कि उन्‍हें इस तरह की घटना की जानकारी मिली है. वे लोग यहां पर जांच के लिए आए हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. संस्‍था में 19 कर्मचारी कार्यरत हैं. पीडि़ता यहां पर कार्यरत नहीं है. उसे निजी तौर पर खाना बनाने के लिए रखा गया था. समाज कल्‍याण विभाग को मैनेजर द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई थी. फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. इलाहाबाद में देसी बम फटने से युवक घायल, चार जिंदा बम भी किए गए बरामद इस संस्‍था को तीन साल पहले शासन के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग ने वृद्धाओं के लिए संचालित करने का फैसला लिया था. बाराबंकी की संस्‍था फेयर डील ग्रामोद्योग सेवा समिति को इसकी जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी. निदेशक एलएन मौर्य ने औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जिम्‍मेदारी संभाल ली. संस्‍था ने देखरेख के लिए 19 कर्मचारियों को तैनात किया था. देवरिया के मां विन्‍ध्‍यवासिनी समिति के गोरखपुर में अवैध रूप से चल रहे वृद्धा आश्रम की पांच महिलाओं को भी यहीं पर रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget