एक्सप्लोरर

सवर्णों को शिक्षा-नौकरी में मिले 20 से 25% आरक्षण, मोदी दोबारा पीएम बनेंगे: अठावले

रामदास अठावले ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और 2019 चुनाव में बीजेपी-जदयू के आने से बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 35 से ज्यादा सीट पर जीत मिलेगी.

पटना: समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले ने बिहार में पहुंचकर एक साथ कई राजनीतिक बयान दिए, जहां उन्होंने सवर्ण समाज को आरक्षण दिए जाने की वकालत की है वहीं सूबे में अनुसूचित जाति के साथ हो रहे अत्याचार पर अपनी चिंता जाहिर की. अठावले ने बिहार के विकास के लिए अनुसूचित जाति और सवर्ण को मिलकर काम करने की नसीहत दी.

मोदी सरकार में सहयोगी अठावले ने बिहार की नीतीश और बीजेपी की साझा सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार मिलकर अच्छा काम कर रही है.

सवर्ण आरक्षण पर रामदास अठावले ने कहा, "मेरी मांग है कि सवर्ण को 20-25% आरक्षण का कानून पास कर देना चाहिए. इस समाज को भी आरक्षण दिया जाए. आर्थिक आधार पर सवर्ण को आरक्षण मिलना चाहिए और ये आरक्षण शिक्षा और नौकरी में मिलनी चाहिए." अठावले का कहना है कि जिनकी आमदनी 8 लाख से कम है उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन ये बात भी कही कि नए आरक्षण से ओबीसी और एससी-एसटी के आरक्षण पर असर नहीं पड़ना चाहिए.

उन्होंने कहा, "अगर संसद बिल के माध्यम से आरक्षण देती है तो यह बढ़िया है. एनडीए की मीटिंग में दो बार हमने यह मांग उठाई है."

मोदी दोबारा पीएम बनेंगे

इसके साथ ही रामदास अठावले ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे. अठावले ने कहा, " 2019 चुनाव में बीजेपी-जदयू के आने से बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 35 से ज्यादा सीट पर जीत मिलेगी. पिछली बार नीतीश जी अलग थे फिर भी बीजेपी ने 31 सीटें जीती थी. इस बार बीजेपी को देशभर में 300+ सीटें मिलेंगी. मोदी जी दुनियाभर में पॉपुलर प्रधानमंत्री के नाते हमलोग के साथ हैं."

अठावले ने पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग को कम करने की जरूरत बताया और कहा कि सरकार इसे जीएसटी में लाने के लिए सोच रही है, लेकिन राज्य सरकारें साथ नहीं दे रही हैं. उनका कहना है कि अगर पेट्रोलृडीजल जीएसटी में आता है तो 20-25 रूपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा.

सीबीआई में छिड़ी जंग पर बात करते हुए अठावले ने कहा कि जो हो रहा है वो अच्छा नहीं है. किसी ने करप्शन किया तो ये अच्छा नहीं है. यह सीबीआई के आपस का झगड़ा है, इसमें सरकार का संबंध नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget