एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, बहुमत में आई BJP तो अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

नई दिल्ली: बीजेपी ने 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले विवादास्पद राममंदिर का मुद्दा आज एकबार फिर उठाया. पार्टी ने कहा कि अगर बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनती है तो अयोध्या में ‘भव्य’ राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

राम मंदिर आस्था का सवाल

पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘राम मंदिर आस्था का सवाल है. दो महीने में इसका निर्माण होने नहीं जा रहा है. मंदिर का निर्माण चुनावों के बाद किया जाएगा. बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी.’’ उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री न तो पिछड़ा वर्ग के साथ हैं और न ही दलितों के साथ.

मौर्य ने कहा, ‘‘वह सिर्फ विश्वासघात करते हैं.’’ उनका बयान तब आया जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि 17 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूहों से जुड़े लोगों को नया जाति प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाए.

काफी पहले डूब चुका है कांग्रेस का जहाज

एसपी-कांग्रेस गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा, ‘‘एसपी डूबता जहाज है और कांग्रेस का जहाज काफी पहले डूब चुका है. अगर बीएसपी भी इसमें शामिल होती है तब भी वह भी इसे बचाने में सक्षम नहीं होगी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यादव के तहत समूचा सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह जांच कराएगी और अगर जरूरत पड़ी तो ‘उन्हें जेल भेजेगी.’

यूपी चुनाव पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, बहुमत में आई BJP तो अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

बीजेपी का तंज: गायत्री हैं एसपी सरकार के ब्रांड एंबेसडर

भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर तंज कसते हुए गायत्री प्रजापति को उसका ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया. बीजेपी ने कहा कि खनन घोटाले के आरोपी को मंच पर बैठाकर चुनाव प्रचार की शुरूआत कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साबित कर दिया है कि उनका मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार और अपराध है.

बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुलतानपुर में चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए रैली के मंच पर गायत्री को बैठाकर मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया है कि गायत्री उनके ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं और भ्रष्टाचार उनकी प्राथमिकता है.

आपको बता दें कि गायत्री को एसपी ने अमेठी से टिकट दिया है. विधानसभा चुनाव के लिए एसपी ने कांग्रेस के साथ गठजोड़ किया है. अमेठी विधानसभा सीट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पड़ती है.

भ्रष्टाचारियों को बचाना अखिलेश का संकल्प

मौर्य ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार उनकी प्राथमिकता है और भ्रष्टाचारियों को बचाना उनका संकल्प है. एक लाख करोड़ रूपये के खनन घोटाले के आरोपी गायत्री को मंच पर साथ बैठाना यह साबित करता है.’’

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार का एजेंडा भ्रष्टाचार और अपराध है. अखिलेश ने अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए अपने ‘पारिवारिक ड्रामे’ की शुरूवात खनन घोटाले के आरोपी गायत्री को मंत्रिपरिषद से हटाने के साथ की थी.

चेहरा चमकाने की कावायद में लगे अखिलेश

मौर्य ने कहा, ‘‘फिर सिरफुटव्वल और मानमनुव्वल के बीच अखिलेश गायत्री को मंत्रिपरिषद में वापस भी ले आये. समझ ही नहीं आया कि गायत्री को हटाया क्यों और वापस लाये क्यों? चेहरा चमकाने की कावायद में लगे अखिलेश ने बहुत मशक्कत की लेकिन अपनी परंपरा के अनुसार भ्रष्टाचार के चेहरे गायत्री को साथ रखकर एजेंडा जनता के सामने रख दिया.’’

उन्होंने कहा कि आज सैफई कुनवे की पटकथा भी जनता के सामने आ गयी है कि यह पूरी नूराकुश्ती जनता का ध्यान भटकाने के लिए थी. एसपी का मुख्य एजेण्डा कल भी लूट और अपराध का था आज भी वही है. जनता ने भी 2017 के लिए एसपी-बीएसपी से मुक्त उत्तर प्रदेश का एजेंडा तैयार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP नेताओं से कुछ देर में मिलेगी सरकार, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी बैठक
Live: CJP नेताओं से कुछ देर में मिलेगी सरकार, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी बैठक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
Embed widget