एक्सप्लोरर

छावनी में तब्दील अयोध्याः ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर, घुड़सवार जवान कर रहे हैं गश्त

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घुड़सवार जवानों की तैनाती की गई है. वीएचपी और शिवसेना के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में अयोध्या में मौजूद हैं. वहीं शिवसेना ने 'पहले मंदिर, फिर सरकार' का नारा दिया है.

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में धर्म सभा को देखते हुए पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है. शहर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज दोपहर करीब दो बजे पूरे परिवार के साथ आयोध्या पहुंच रहे हैं. इससे पहले हजारों की संख्या में शिवसैनिक वहां मौजूद हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम अयोध्या में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, एक उप पुलिस महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 क्षेत्राधिकारी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, पीएसी की 42 कंपनी, आरएएफ की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं.

इसके अलावा, एटीएस के कमांडो और ड्रोन कैमरे भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं. शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घुड़सवार जवान गश्त कर रहे हैं. प्रशासन ने भीड़ को रोकने के लिए कई अन्य तरह की रणनीतियां भी बनाई है.

8 जोन और 16 क्षेत्रों में बंटा शहर 

रविवार को अयोध्या किले में तब्दील हो गया. पुलिस ने अयोध्या को आठ जोन और 16 क्षेत्रों में बांट दिया. राज्य के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, मुख्य सचिव(गृह) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया.

राज्य सरकार ने यहां पीएसी (प्राविंसियल आम्र्ड कांस्टेबुलरी) की संख्या 20 से बढ़ाकर 48 कर दी है. डीजीपी ने शुक्रवार को कहा, "डरने की कोई बात नहीं है. हम सतर्क हैं और कानूव व व्यवस्था का पालन किया जाएगा."

संजय राउत के बयान से राजनीति गर्म इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने यह कहकर राजनीति गरमा दी थी कि जब बाबरी मस्जिद को 17 मिनट में ढहाया जा सकता है, तो फिर मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "हमने 17 मिनट में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था, लेकिन कागजी काम, कानून या अध्यादेश बनाने में इतना समय क्यों लग रहा है."

स्थानीय खुफिया इकाईयों को अलर्ट पर रखा गया है और शिवसेना प्रमुख के यहां आने से पहले अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. पुलिस सूत्रों की माने तो 2 लाख से ज्यादा लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं. लोगों की भीड़ को देखते हुए सरकार भी सतर्क है.

खुद को असली राम भक्त साबित करने के लिए शिव सेना और बीजेपी ने झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget