एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी के विधायक दल के नेता बने राम गोविन्द चौधरी, होंगे नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक राम गोविन्द चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे. उन्हें आज आजम खान और शिवपाल सिंह यादव जैसे नेताओं पर वरीयता देते हुए एसपी विधायक दल का नेता चुना गया.

रामगोविन्द को अखिलेश यादव ने किया मनोनीत

एसपी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम गोविन्द चौधरी को विधायक दल का नेता मनोनीत किया है. चूंकि समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, लिहाजा रामगोविन्द विपक्ष के भी नेता होंगे.

बलिया की बांसडीह सीट से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है. उन्हें आजम खान और पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रह चुके शिवपाल सिंह यादव पर तरजीह देते हुए विधायक दल का नेता चुना गया. आठ बार के विधायक राम गोविन्द चौधरी साल 1977 में पहली बार तत्कालीन चिलकहर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये थे.

एसपी के मौजूदा विधायकों में सबसे वरिष्ठ हैं राम गोविन्द चौधरी

छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरआत करने वाले करीब 70 साल के राम गोविन्द चौधरी राज्य की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री और बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री रहे. एसपी के मौजूदा विधायकों में वह सबसे वरिष्ठ हैं.

हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली सपा को मात्र 47 सीटें हासिल हुई थीं, इसके बावजूद वह मुख्य विपक्षी दल बनने में कामयाब रही. उसकी सहयोगी कांग्रेस को महज सात सीटें ही हासिल हुईं.

कल होगी समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक

राजेन्द्र चौधरी ने यह भी बताया कि कल समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे. आगामी 29 मार्च को एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा विधायकों की बैठक बुलाये जाने के बारे में पूछने पर चौधरी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के मुरादाबाद में सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी बाइक, NIA के डीएसपी की दर्दनाक मौत
यूपी के मुरादाबाद में सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी बाइक, NIA के डीएसपी की दर्दनाक मौत
फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉटरी का लालच देकर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉटरी का लालच देकर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
यूपी को नशामुक्त बनाने के लिए योगी सरकार का 'महाभियान', चौपालों तक जगाई जा रही जागरूकता की अलख
यूपी को नशामुक्त बनाने के लिए योगी सरकार का 'महाभियान', चौपालों तक जगाई जा रही जागरूकता की अलख
यूपी में शिक्षा सुधार का नया अध्याय, योगी सरकार ने 33401 पदों पर की बंपर शिक्षक भर्ती
यूपी में शिक्षा सुधार का नया अध्याय, योगी सरकार ने 33401 पदों पर की बंपर शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget