उत्तर प्रदेश में तपिश और थपेड़ों ने किया बेहाल, यहां होगी बारिश
इलाहाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद औ कानपुर समेत अनेक मंडलों में पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकांश मंडलों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है.आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी हुई. इस दौरान देवबंद में दो सेंटीमीटर मुजफ्फरनगर, लालगंज, सलोन और सहारनपुर में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई.
बीजेपी और पीएम मोदी समाज का ध्यान भटकाने के कुशल कलाकर : आरएलडी
राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली.राज्य के अधिकांश मंडलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा.उमस की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
इलाहाबाद, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद औ कानपुर समेत अनेक मंडलों में पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया.
उपचुनाव की करारी हार के बाद बीजेपी ने 2019 के लिए शुरू किया मंथन
इस अवधि में इलाहाबाद 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.राज्य के कुछ पूर्वी स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. बाकी स्थानों पर तपिश भरी गर्मी का दौर जारी रह सकता है.
























