एक्सप्लोरर

बदली अमेठी में बदले-बदले दिखे राहुल गांधी के अंदाज

अमेठी की सीमा पर शिवभक्त और कांवड़ियों ने बोल बम के नारे के साथ स्वागत किया, ऐसा लगा कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के हर हर महादेव के नारे से आगे निकलना चाहते हैं. राहुल भी रुके पहले कांवड़ियों से मिले, जूते उतारे और भगवान शिव की तस्वीर के सामने नतमस्तक हुए, पूजा की.

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिन के दौरे पर पहुंचे तो ना वो सिर्फ़ बहुत बदले-बदले दिखे, बल्कि अमेठी के लोगों ने भी आज बदले अंदाज में उनका स्वागत किया. वहां उनके स्वागत के लिए आए लोगों ने राहुल गांधी ज़िंदाबाद से ज़्यादा बम भोले के नारे लगाए.

बदली अमेठी में बदले-बदले दिखे राहुल गांधी के अंदाज

अमेठी में राहुल का बदला अंदाज दिखा, अपनी ही संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी हिन्दूवादी और शिवभक्त की इमेज में थे. अमेठी की सीमा पर शिवभक्त और कांवड़ियों ने बोल बम के नारे के साथ उनका स्वागत किया, ऐसा लगा कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के हर हर महादेव के नारे से आगे निकलना चाहते हैं. राहुल भी रुके पहले कांवड़ियों से मिले, जूते उतारे और भगवान शिव की तस्वीर के सामने नतमस्तक हुए, पूजा की.

कांग्रेसियों ने भी उनका स्वागत गुलदस्ता देने के बजाय शिव की तस्वीर भेंट कर चुनरी पहनाकर किया. क्योंकि राहुल का कोई भी कार्यक्रम एसपीजी की जानकारी में होता है तो ये भी तय है कि इस आयोजन में उनकी रज़ामंदी थी और कैलाश मानसरोवर की यात्रा का सफ़र आगे भी जारी रखना चाहते हैं.

बदली अमेठी में बदले-बदले दिखे राहुल गांधी के अंदाज

ज़ाहिर है राहुल गांधी भी बीजेपी की तरह हिंदुत्व की राह पर चलना चाहते हैं, पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के मंथन में भी ये बात सामने आयी थी कि कांग्रेस की सियासत और उसके नेताओं के बयानों ने कहीं ना कहीं बहुसंख्यकों को नाराज़ किया है.इसी वजह से राहुल कामाख्या मंदिर, सोमनाथ, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ, लिंगायत मठ और अब कैलाश मानसरोवर यात्रा के ज़रिए हिंदुत्व के उसी रास्ते पर चल रहे हैं, जिसने बीजेपी को कई चुनाव जिताए हैं.

राहुल गांधी अमेठी में ज़्यादातर संसदीय इलाक़े की समस्याओं को राज्य सरकार से जोड़ते थे, लेकिन आज निशाने पर पीएम मोदी और आरएसएस रहे. राफ़ेल डील और विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और अनिल अम्बानी के बहाने ना सिर्फ़ पीएम को घेरा. बल्कि उनकी चौकीदार के बयान पर भी घेरा और कहा चौकीदार चोरी कर गया और पैसे अनिल अम्बानी और बाक़ी पांच उद्योगपतियों की जेब में डाला. आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते मोदी के ख़िलाफ़ राहुल गांधी जमकर बरसे.

बदली अमेठी में बदले-बदले दिखे राहुल गांधी के अंदाज

ज़ाहिर है अमेठी में हिंदुत्व इमेज को बढ़ाते हुए मोदी पर ही हमला बोलते रहे, यानी की राहुल  आने वाले तीन राज्यों के चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और आरएसएस पर पकड़ बनाए रखना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget