एक्सप्लोरर

बीजेपी के डीएनए में शामिल है अपराधियों से प्रेम, यूपी में रक्षक से भक्षक बनी पुलिस- कांग्रेस

यूपी में अपराधों पर बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने बीजेपी सरकार और यूपी पुलिस पर जमकर निशाना साधा. रागिनी ने सवाल किया कि चिन्मयांनद से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?

नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 'अपराधियों से प्रेम और संलिप्तता' बीजेपी के डीएनए शमिल हो चुका है.

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने यह सवाल भी किया कि लड़की के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद चिन्मयांनद से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?

उन्होंने कहा," बीजेपी कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. लेकिन उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं. उन्नाव और चिन्मयानंद मामले मोदी सरकार और योगी सरकार की संवेदनहीनता को दिखाते हैं."

नायक ने यह दावा भी किया,"उत्तर प्रदेश में पुलिस रक्षक से भक्षक बन चुकी है. सरकार की अपराधियों के साथ संलिप्तता दिख रही है. आवाज उठाने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है. अपराधियों से प्रेम और संलिप्तता बीजेपी के डीएनए में शामिल हो गया है."

उन्होंने सवाल किया,"चिन्मयानंद से पूछताछ क्यों नहीं हुई? प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?" कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.

गौरतलब है कि शाहजहांपुर की छात्रा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर आरोप लगाया कि बीजेपी नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार किया और एक वर्ष तक प्रताड़ित किया. छात्रा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई है. उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही.

पिछले महीने एक वायरल वीडियो में चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा कल पहली बार मीडिया के सामने आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget