एक्सप्लोरर

रायबरेली: 'विधायक जी' के नाम से मशहूर अखिलेश सिंह नहीं रहे, लंबे वक्त से थे बीमार

रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन हो गया है. वे लंबे वक्त तक विधायक रहे थे और उनकी छवि बाहुबली नेता की थी.

रायबरेली: रायबरेली में 'विधायक जी' के नाम से मशहूर अखिलेश सिंह नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है. रायबरेली सदर विधानसभा सीट से उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस की विधायक हैं. पिछले लंबे वक्त से अखिलेश बीमार चल रहे थे और यही कारण था कि उन्होंने अपनी बेटी को राजनीति के मैदान में उतारा था.

अखिलेश सिंह की छवि एक बाहुबली की रही थी, उन पर कई मामले भी दर्ज थे. इसके बाद भी लोग उन्हें पसंद करते थे और हर बार वे आसानी से चुनाव जीत जाते थे. हालांकि पिछले 10 सालों से उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी और उनकी जीत का मार्जिन कम होता जा रहा था.

रायबरेली में हनक

रायबरेली वैसे तो कांग्रेस और सोनिया गांधी के कारण जाना जाता है लेकिन जब बात रायबरेली सदर की हो तो यहां केवल और केवल अखिलेश सिंह का ही सिक्का चलता रहा है. रायबरेली लखनऊ से सटा है और वीआईपी इलाका है. 1951 में फिरोज़ गांधी यहां से चुनाव जीते थे, 1967 में इंदिरा. बीच में थोड़ा उठापटक जरूर हुई लेकिन 2004 से अभी तक सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं.

हमेशा सत्ता में रहे

अखिलेश सिंह ने चाहे पीस पार्टी ज्वाइन की हो या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ा हो, वो जीतते रहे. वो पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन उनकी छवि पर लगातार सवाल उठ रहे थे और फिर एक दिन कांग्रेस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

1988 में हुए नेशनल बैडमिंटन चैंपियन सैय्यद मोदी हत्याकांड में भी उनका नाम आया था. कहते हैं कि लोग कांग्रेस की सभाओं में नहीं जाते थे, कांग्रेस के कार्यकर्ता इलाके में पोस्टर तक नहीं लगाते थे. जहां राहुल और प्रियंका की सभाएं होती थीं वहां से कुछ दूर अखिलेश सभा करते थे और उनकी सभा में भीड़ में अधिक होती थी.

प्रियंका बनी पुल

ऐसा कहते हैं कि ''विधायक जी'' जब अपनी बेटी को सत्ता सौंपना चाहते थे तब उन्हें अमेठी राजघराने वाले संजय सिंह मिले. माना जाता है कि प्रियंका गांधी ने संजय के जरिए अखिलेश के पास एक संदेश भेजा था. इसी संदेश के बाद विदेश से लौटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और रायबरेली सदर सीट से विधायक बनीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget