एक्सप्लोरर

दिखावे के लिए तीन तलाक बिल का विरोध कर रही है जेडीयू- राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने कहा कि जेडीयू ने बिहार में बीजेपी के साथ सत्ता में बनी हुई है और दिखावे के लिए इस बिल का विरोध कर रही है. तीन तलाक बिल का विरोध करने के बावजूद बीजेपी के साथ सत्ता में बने रहने को लेकर उन्होंने जेडीयू को निशाने पर लिया.

 

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने गुरुवार को राज्य में सत्तारूढ़ जेडीयू के तीन तलाक बिल का विरोध करने के बावजूद बीजेपी के साथ सत्ता में बने रहने पर आड़े हाथों लिया. बिहार विधान परिषद परिसर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी ने राज्य में बीजेपी के साथ सत्तारूढ़ जेडीयू के तीन तलाक बिल का विरोध करने पर कहा कि जेडीयू के बारे में बात मत करें. राबड़ी देवी ने कहा कि हम तीन तलाक बिल के विरोधी हैं, और जेडीयू बिहार में बीजेपी के साथ सत्ता में बनी हुई है और दिखावे के लिए इस बिल का विरोध कर रही है.

बता दें कि तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए जेडीयू के सदस्यों लोकसभा से वॉक आउट किया. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी 1996 से एनडीए में है और आज भी गठबंधन में है. ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का मत है कि कश्मीर पर अनुच्छेद 370 से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए, अयोध्या मामले का समाधान अदालत में या आपसी सहमति से होना चाहिए और समान नागरिक संहिता से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसी तरह तीन तलाक के मुद्दे पर भी हमारी पार्टी सरकार के साथ नहीं है.

वर्तमान लोकसभा में आरजेडी का कोई सदस्य नहीं है और राज्यसभा में पांच सदस्य हैं जिनमें राबड़ी देवी की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती भी शामिल हैं. राबड़ी देवी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री पर सृजन घोटाले में संलिप्त होने और इस घोटाले सहित नीतीश कुमार सरकार के कार्यकाल में 36 घोटाला होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उनका नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की. सुशील मोदी ने राबड़ी देवी की मांग पर कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget