एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी का विवादित बयान, पीएम मोदी को कहा- 'जल्लाद', बीजेपी-जेडीयू बोली- ऐसे बयानों से बिहार बदनाम

राबड़ी देवी के इस बयान की बीजेपी और जेडीयू ने कड़ी निंदा की है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि ऐसे बयानों की राजनीति में कोई जगह नहीं है. वहीं केसी त्यागी ने इस बयान की कड़ी निंदा की है.

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने विवादित बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जल्लाद' कहा है. इधर, बीजेपी और जनता दल (युनाइटेड) ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरजेडी नेताओं के ऐसे ही बयानों की वजह से बिहार बदनाम हुआ है.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को 'दुर्योधन' कहे जाने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में राबड़ी ने कहा, "उन्होंने (प्रियंका) दुर्योधन बोलकर गलत किया. दूसरी भाषा बोलनी चाहिए थी. वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद. जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं, ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे." उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (युनाइटेड) के नेताओं को 'नाले का कीड़ा' बताया.

राबड़ी देवी ने कहा, "प्रधानमंत्री जिस तरह की भाषा अपना रहे हैं, नाली के कीड़े हैं सब. जेडीयू और बीजेपी वाले सब नाली के कीड़े हैं. साल 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं." राबड़ी के इस बयान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. बीजेपी और जेडीयू ने राबड़ी के इस बयान की कड़ी निंदा की है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा, "चुनाव में राजद अपनी हार को देखते हुए तिलमिला गया है. इस कारण ऐसे बयान दिए जा रहे हैं. ऐसे बयानों की राजनीति में कोई जगह नहीं." जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रधान सचिव केसी त्यागी ने राबड़ी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "राजद के कुकृत्यों और ऐसे बयानों से ही बिहार देश और विदेशों में बदनाम हुआ है. बयान का जवाब देने के लिए भी मेरे पास उपयुक्त शब्द नहीं हैं."

गौरतलब है कि राबड़ी देवी ने मंगलवार को भी इशारों ही इशारों में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को 'नरभक्षी' कहा था. राबड़ी ने ट्वीट किया था, "बिहार आते ही तड़ीपार की जीभ दांतों से बाहर निकलकर भटकने लगती है. नरभक्षियों को पता नहीं क्यों पाकिस्तान से प्यार है? बिहार में हार देख पाकिस्तान में पटाखे फोड़ने की बात करता है. 2015 में नीतीश के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में फोड़वा रहा था. बेशर्म लोग काम के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का जिक्र कर बोले अखिलेश यादव, 'हरा और लाल गमछा...'
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का जिक्र कर बोले अखिलेश यादव, 'हरा और लाल गमछा...'
Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स? एक्सपर्ट्स ने खोले राज
UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स? एक्सपर्ट्स ने खोले राज
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget