एक्सप्लोरर

मेरठ के शहीद को श्रद्धाजंलि देने उमड़ी भीड़, मां बोली- पोता भी जाएगा भारत मां की सेवा में

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद मेरठ के अजय कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके गांव पहुँचा. मेरठ कैंट से लेकर शहीद के पैतृक गांव तक लाखों लोग शहीद को नमन करने सड़क पर उतर आए.

मेरठ: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद मेरठ के अजय कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके गांव पहुँचा. मेरठ कैंट से लेकर शहीद के पैतृक गांव तक लाखों लोग शहीद को नमन करने सड़क पर उतर आए. 35 किलोमीटर का सफर तय करने में शहीद के काफिले को 4 घंटे लग गए. शहीद अजय कुमार को अंतिम संस्कार गांव के स्टेडियम में किया गया. स्टेडियम से सटे इंटर कॉलेज में अजय कुमार ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी.

सुबह करीब 9 बजे मेरठ के मिलिट्री अस्पताल से शहीद अजय का पार्थिव शरीर फूल-मालाओं से सजे सेना के ट्रक से उनके गांव को रवाना हुआ. आगे सेना के जवान बैंड पर मातमी धुन बजा रहे थे और उनके आगे-पीछे भारत माता की जय-जयकार कर रहे हजारों युवा चल रहे थे. बागपत रोड होते हुए काफिला जानी नहर से होकर शहीद के गांव बसा टीकरी पहुँचा. रास्ते मे खड़े हजारों लोग शहीद को फूल अर्पित कर रहे थे. सेना की गाड़ी के आगे बहुत से लोग दंडवत होकर शहीद को नमन करते नजर आए.

गांव पहुँचे शहीद का वंदे मातरम के नारे के साथ स्वागत किया गया. शहीद के पिता, मां, पत्नी और रिश्तेदारों ने घर के आंगन में अंतिम बार पहुँचे अजय कुमार को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी. सबकी आँखे नम थी लेकिन दिल मे अजय की शहादत पर फक्र भी था. केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी, मोदीनगर से बीजेपी विधायक मंजू सिवाच, विधायक संगीत सोम समेत कई नेताओं ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

मेरठ के शहीद को श्रद्धाजंलि देने उमड़ी भीड़, मां बोली- पोता भी जाएगा भारत मां की सेवा में

शहीद के घर से चली अंतिम यात्रा गांव पतला के स्टेडियम पहुँची. शहीद के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने स्टेडियम का मैदान तय किया था. शहीद को उनके ढाई साल के बेटे आरव ने मुखाग्नि दी. शहीद के अंतिम संस्कार से पहले सेना के बैंड ने मातमी धुन बजायी और गोलियां चलाकर शहीद को सेल्यूट किया. शहीद अजय कुमार और भारत माता की जय के नारों के साथ मेरठ के लाल को अंतिम विदाई दी गई. अपने बेटे की शहादत पर गर्व करने वाली अजय की माँ ने कहा है कि उनका पोता भी मातृभूमि की सेवा के लिए सेना में जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget