एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: नकवी ने कहा- इस कायरता पूर्ण हमले का सूद समेत बदला लिया जाएगा

नकवी ने कहा कि पुलवामा की वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. ना ही कोई नरमी बरती जा सकती है.

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है और पुलवामा में हुए कायरता पूर्ण हमले का सूद समेत बदला लिया जाएगा.

नकवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलवामा की वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. ना ही कोई नरमी बरती जा सकती है. इस तरह की जो कायरतापूर्ण हरकत हुई है उसका बदला सूद समेत लिया जाएगा.

उन्होंने दावा किया कि अपने पौने पांच साल के कार्यकाल में मोदी ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है. केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, कश्मीर के कुछ हिस्सों को छोड़कर एक भी जगह ऐसी नहीं है जहां पर आतंकवादी हमला हुआ हो.

नकवी ने कहा कि पहले चाहे वाराणसी का संकटमोचन मंदिर हो, चाहे मक्का मस्जिद पर हमला हो, लखनऊ, वाराणसी में हमले, ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा था, जहां धमाके ना हुए हों, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में जो आतंकवादी और शैतानी ताकतें हैं, धमाके नहीं कर पायीं.

उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना अक्षम्य है. इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी बहुत सख्त शब्दों में कह चुके हैं कि धमाके में चाहे गुनाहगार हों, या फिर उनका संरक्षण देने वाले हों, या उनके प्रायोजक हों, वे बचेंगे नहीं. हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे.

नकवी ने कहा कि इसी के तहत पाकिस्तान को जो सबसे तरजीही राष्ट्र का दर्जा दिया गया था उसे वापस ले लिया गया है, जो अलगाववादी भारत में रहकर पाकिस्तान के गाने गा रहे थे उन पर लगाम कसनी शुरू हुई है.

इस सवाल पर कि क्या पुलवामा हमले के बाद लोकसभा चुनाव की तारीख में आगे बढ़ाई जाएंगी, नकवी ने कहा यह घटना अलग है और चुनावी प्रक्रिया अलग है.

कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और नेता नूर बानो द्वारा पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयानों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस पार्टी में बयानबाजी की प्रतियोगिता चल रही है.

धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनाने के भाजपा के वादों को पूरा नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि यह हमारा संकल्प रहा है. उन्होंने कहा कि पौने 5 साल में हमने इकबाल, ईमान और इंसाफ की सरकार दी है.

'मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए नकवी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का ऐसा पहला कदम है. इस कार्यक्रम के तहत भाजपा 10 करोड़ से ज्यादा लोगों से बातचीत करके चुनाव घोषणापत्र में शामिल करने के लिये सुझाव लेगी. ये सुझाव सम्पर्क और संवाद के माध्यम से लिये जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में भाजपा आम लोगों के सरोकार के संकल्प के साथ जा रही है. पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार ने अपने पौने पांच साल के लेखेजोखों और अगले पांच साल में जो लोगों की अपेक्षाएं हैं, उसके लिये सम्पर्क अभियान शुरू किया है. यह कार्यक्रम एक नये और खुशहाल भारत के निर्माण के लिये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget