एक्सप्लोरर

104 करोड़ रुपये गरीब दलितों में बांटें मायावती: पब्लिक एक्शन कमेटी

बांदा: बहुजन समाज पार्टी के खाते में नोटबंदी के बाद जमा हुए 104 करोड़ के खुलासे के बाद राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संगठन भी मायावती पर उंगली उठाने लगे हैं. बुंदेलखंड के एक ऐसे ही संगठन 'पब्लिक एक्शन कमेटी' ने मंगलवार को कहा, "हर मामले में मायावती खुद को दलित की बेटी पेश करती हैं, लेकिन दलितों के प्रति गंभीर नहीं हैं. उन्हें यह करोड़ों रुपये गरीब दलितों के बीच बांट देना चाहिए."

Mayawati

गांव-देहात में एक-एक रुपये को तरस रहे लोग

गैर पंजीकृत संगठन 'पब्लिक एक्शन कमेटी' (पीएसी) की प्रमुख श्वेता ने कहा, "नोटबंदी के बाद बहुजन समाज पार्टी के खाते में जमा हुए 104.36 करोड़ रुपये का हिसाब बहुजन समाज को दिया जाना चाहिए और यह रकम उन गरीब दलितों के बीच बांट दिया जाना चाहिए, जो गांव-देहात में एक-एक रुपये को तरस रहे हैं.

बीएसपी प्रमुख मायावती पर जब भी कोई गंभीर आरोप लगता है, तभी वह खुद को दलित की बेटी बताती हैं. क्या बहुजन की बहन जी यह बता सकती हैं कि देश के और किस दलित के खाते में इतनी रकम जमा है? श्वेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की इस बात से सहमत हैं कि दलित होने का मतलब भ्रष्टाचार में संलिप्तता का 'लाइसेंस' नहीं है."

दलित नहीं दौलत की बेटी

अपने बयान में पीएसी प्रमुख ने कहा, "कुछ माह पूर्व बांदा जिले के ऐला गांव में भूख से हुई नत्थू दलित की मौत को राज्यसभा में मायावती ने भी मुद्दा बनाया था, लेकिन इस धनराशि का कुछ हिस्सा ही पीड़ित परिवार के पास भी पहुंचा दिया गया होता, तब भी बहन जी को दलित की बेटी मान लिया जाता. बीएसपी के खाते में जमा भारी भरकम रकम से प्रतीत होता है कि वह दलित नहीं दौलत की बेटी हैं."

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच में नोटबंदी के बाद बीएसपी के दिल्ली के करोलबाग स्थित बैंक खाते में 104.36 करोड़ रुपये जमा किया जाना पाया गया है और मायावती ने मंगलवार को अपनी सफाई में नियमानुसार जमा करने की बात के अलावा बीजेपी पर बीएसपी के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप मढ़ा है.

104 करोड़ रुपये गरीब दलितों में बांटें मायावती: पब्लिक एक्शन कमेटी

मायावती खातों में आए 104 करोड़ का हिसाब दें: केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के खातों में नोटबंदी के तुरंत बाद जमा हुई बड़ी धनराशि एक बड़ा सवाल है और मायावती को खातों में आए 104 करोड़ रुपये का हिसाब दें. उन्होंने कहा, "अब नोटबंदी का असली कारण उजागर हुआ है. अब काली कमाई वाले लोगों के चेहरे उजागर हो रहे हैं."

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश की गरीब जनता और अनुसूचित वर्ग के भाई बहन मायावती से बीएसपी के खातों में नोटबंदी के बाद आए एक अरब से भी अधिक की धनराशि पर सवाल कर रहे हैं."

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा, "जिस जनता जर्नादन को बाबा साहब के सपने दिखा कर उन्होंने (मायावती) वोटों का व्यापार कर यह अरबों की राशि एकत्रित की है, उसका हिसाब अब उत्तर प्रदेश की गरीब जनता पूछ रही है."

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अब लोगों को नोटबंदी के बाद मायावती के अनर्गल बयानबाजी का सच उजागर हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी परेशानी का असली कारण वोटों के व्यापार से एकत्रित कालाधन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget