एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में सर्वाधिक महिला विधायकों को देखना सुखद है: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित विधानसभा में अब तक की सबसे अधिक संख्या में महिला विधायकों के चुने जाने पर सोमवार को खुशी जताई. मोदी ने ट्वीट किया, "खुशी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सर्वाधिक महिला विधायकों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है. सभी महिला विधायकों को बधाई."

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस बार कुल 38 महिला विधायक चुनकर आई हैं, जो आजादी के बाद सर्वाधिक है.

मोदी का 2022 तक 'नया भारत' बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जिस तरह लोगों ने हाल में खत्म हुए विधानसभा चुनावों में नतीजा दिया है, उसमें विशेषज्ञों के सोच-विचार के लिए काफी कुछ है. उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में एक ऐसे 'नए भारत' को देख रहे हैं जो केवल लेने में नहीं बल्कि देने में विश्वास करता है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के एक दिन बाद मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में विजय मार्च निकाला. यह ली मेरिडियन होटल से शुरू होकर अशोक मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय तक गया. मोदी ने लोगों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.

मोदी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा, "किसी चुनाव को जीतने के कई कारण होते हैं, लेकिन बड़े पैमाने का मतदान जिसने इतनी बड़ी जीत दी, यह राजनीतिक पंडितों को सोचने के लिए काफी कुछ दे रहा है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने राजनीतिक पंडितों की राय देखी है और मीडिया रिपोर्ट देखी हैं. हम देखते रहे हैं कि भावनात्मक मुद्दे चुनाव पर हावी होते रहे हैं. कोई भी पार्टी केवल विकास के एजेंडे और बिना किसी भावनात्मक मुद्दे के चुनाव नहीं जीतती. लेकिन, हमने ऐसा कर दिखाया है."

मोदी ने कहा कि वह कभी भी चुनावी उद्देश्यों से खुद को नहीं बांधते. उन्होंने 2022 तक एक 'नए भारत' के निर्माण का आह्वान किया. उन्होंने कहा, "मैं एक नए भारत को देख रहा हूं. हम चाहते हैं कि सवा अरब भारतीय मिलकर एक नया भारत बनाएं."

युवाओं के सपनों और सशक्त महिलाओं के सपनों का भारत

मोदी ने कहा, "हम सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के काम का सम्मान करते हैं और इन्हें स्वीकार करते हैं. 2022 में जब हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे, तब हम चाहते हैं कि एक नया भारत हो. युवाओं के सपनों का भारत, सशक्त महिलाओं और उनके सपनों का भारत. एक नया भारत जो सिर्फ लेना नहीं जानता हो बल्कि देना भी जानता हो. ऐसा भारत जो आगे बढ़ने के अवसर तलाशता हो."

मोदी ने कहा, "हमारे पास पांच साल है और अगर सभी भारतीय प्रण कर लें तो फिर भारत कभी पीछे नहीं जाएगा." उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की आकांक्षाओं को बढ़ाया है.

उन्होंने कहा कि वह यह भी चाहते हैं कि देश में 'सर्वाधिक बोझ उठाने वाले मध्य वर्ग' को राहत मिले. बोझ करों का, सामाजिक नियमों का. इस बोझ को खत्म होना चाहिए और यह तब होगा जब गरीबों का ऐसा उत्थान होगा कि वे अपना बोझ खुद वहन करने में सक्षम हो जाएंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज का गरीब खैरात नहीं चाहता. वे अपनी कड़ी मेहनत का लाभ पाने के लिए अवसर चाहते हैं. गरीबों की ताकत और मध्य वर्ग की आकांक्षाएं भारत को नई बुलंदियों तक ले जाने में सक्षम हैं." उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी का स्वर्णकाल चल रहा है और यह अचानक नहीं हुआ है, बल्कि यह चार पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget