एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति कोविंद ने दी डॉक्टर्स को नसीहत, कहा- पैसा कमाने के साथ मानवीय आधार पर भी करें काम

उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की सरकारी योजनाओं का मकसद तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक डॉक्टर्स मानवीय आधार पर इनसे जुड़कर निचले पायदान के लोगों को इसका फायदा नहीं पहुंचाएंगे.

इलाहाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश भर के डॉक्टर्स को स्वास्थ्य सेवाओं की सरकारी योजनाओं को कामयाब बनाने में सहयोग देने और उनसे मानवीय आधार पर काम करने की अपील की है. उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की सरकारी योजनाओं का मकसद तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक डॉक्टर्स मानवीय आधार पर इनसे जुड़कर निचले पायदान के लोगों को इसका फायदा नहीं पहुंचाएंगे. उनके मुताबिक़ देश के आम नागरिकों को कम खर्च पर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए सरकार के साथ ही डॉक्टर्स को भी कोशिश करनी होगी. उनका कहना है कि देश ने स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार करते हुए काफी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी इसमें काफी सुधार की ज़रुरत है.

राष्ट्रपति कोविंद ने दी डॉक्टर्स को नसीहत, कहा- पैसा कमाने के साथ मानवीय आधार पर भी करें काम

इलाहाबाद में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की स्थापना के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर्स को उनकी ज़िम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि नोबेल प्रोफेशन की वजह से ही उन्हें धरती का भगवान और नेशन बिल्डर कहा जाता है. डॉक्टर्स को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि उनकी ज़िम्मेदारी समाज के निर्माता की है, इसलिए पेशेवर रवैया अपनाने के साथ ही उन्हें कुछ समय मानवीय आधार पर भी सेवा देना चाहिए.

राष्ट्रपति कोविंद ने दी डॉक्टर्स को नसीहत, कहा- पैसा कमाने के साथ मानवीय आधार पर भी करें काम

राष्ट्रपति ने इलाहाबाद के डॉक्टर्स को शहर में कुछ महीनो बाद लगने जा रहे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मानवीय आधार पर अपनी सेवा देने की नसीहत दी है. उनका कहना है कि कुंभ के आयोजन पर समूची दुनिया की निगाहें टिकी होंगी. दुनिया भर से श्रद्धालु आएंगे, इसलिए यहां के डॉक्टर्स को अपने प्रोफेशन में एक महीने तक कमी लाकर श्रद्धालुओं की सेवा करनी चाहिए. ऐसा करके समूची दुनिया में भारतीय चिकित्सकों को मानव सेवा का बेहतर संदेश देना चाहिए.

शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कुंभ मेले का यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में आना समूचे देश के लिए गौरव की बात है. इस कार्यक्रम में उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत को उचित सम्मान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विदेशी लोग अपने राष्ट्रगान का काफी सम्मान करते हैं, लेकिन भारत में कुछ लोग सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए अधूरे मन से इसे गाते हैं.

राष्ट्रपति कोविंद ने दी डॉक्टर्स को नसीहत, कहा- पैसा कमाने के साथ मानवीय आधार पर भी करें काम

राष्ट्रपति कोविंद ने इस मौके पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया तो साथ ही एएमए पर जारी डाक कवर का विमोचन भी किया. इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन देश की पुरानी मेडिकल संस्थाओं में एक है. इसकी स्थापना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से भी पहले की है. एएमए के इस कार्यक्रम में यूपी के गवर्नर राम नाइक, वेस्ट बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी, यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget