एक्सप्लोरर

राम मंदिर: साक्षी महाराज ने कहा- सुप्रीम कोर्ट से फैसला नहीं आया तो चुनाव से पहले खुद फैसला ले सरकार

साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी ने 2014 के चुनाव में सरकार बनने पर मंदिर निर्माण कराने का वादा किया था. ऐसे में जिस तरह से तमाम दूसरे वादों को पूरा किया गया है, उसी तरह मंदिर निर्माण का वादा भी पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि मंदिर निर्माण को लेकर माहौल बेहद गर्म है.

प्रयागराज: संगम के शहर प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेले में संत से नेता बने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की भी इंट्री हो गई है. साक्षी महाराज ने मेले में इंट्री करते ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोगों का साफ़ मानना है कि राम मंदिर अभी नहीं तो कभी नहीं. सरकार को लोगों की इस अपेक्षा का बखूबी एहसास है. ऐसे में अगर चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से कोई फैसला नहीं आता है तो सरकार इस बारे में खुद भी बड़ा फैसला ले सकती है.

साक्षी महाराज के मुताबिक मंदिर निर्माण में देरी या रुकावट का अब कोई औचित्य नहीं बचा है. ऐसे में हर किसी को यह मान लेना चाहिए कि लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि अगर कोई रास्ता नहीं निकलता है तो संसद में क़ानून बनाने का बिल लाया जा सकता है. इसके साथ ही अध्यादेश लाने का विकल्प भी खुला हुआ है.

साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी ने 2014 के चुनाव में सरकार बनने पर मंदिर निर्माण कराने का वादा किया था. ऐसे में जिस तरह से तमाम दूसरे वादों को पूरा किया गया है, उसी तरह मंदिर निर्माण का वादा भी पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि मंदिर निर्माण को लेकर माहौल बेहद गर्म है. ऐसे में खुद उनका और दूसरे लोगों का यह मानना है कि मंदिर निर्माण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा है कि मंदिर वहीं पर बनेगा और दुनिया की कोई ताकत मंदिर बनने से नहीं रोक सकती. साक्षी महाराज के मुताबिक़ मंदिर निर्माण का काम हर हाल में चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा. साक्षी महाराज निर्मल अखाड़े के आचार्य भी हैं और इस बार के कुंभ में उन्होंने कैंप लगाने का फैसला किया है.

बता दें कि अयोध्या में कुंभ मेले से पहले अगर राममंदिर निर्माण पर फैसला नहीं हुआ तो नागा सन्यासी अयोध्या के लिए कूच करेंगे. यह ऐलान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत नरेन्द्र गिरी ने किया. उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में होने वाली विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्म संसद में देश भर से जुटे साधु संत राम मंदिर के निर्माण पर विचार-विमर्श करेंगे. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली विहिप की धर्म संसद में नागा सन्यासियों के अयोध्या कूच की रणनीति भी तैयार हो जाएगी.

महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अयोध्या विवाद के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी और सुन्नी वक्फ बोर्ड के साथ लगातार सम्पर्क में है. साथ ही सुलह समझौते से अयोध्या विवाद का हल निकलाने की कोशिश भी की जा रही है.

महंत ने कहा कि बीजेपी नेताओं को यह भ्रम है कि विकास के नाम पर देश की जनता ने उन्हें वोट दिया है. बीजेपी को हिन्दुओं ने सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर के नाम पर ही वोट दिया था.उन्होंने कहा कि बीजेपी यदि राम मंदिर मुद्दे को उठा लेती है और निर्माण शुरू करा देती है तो देश में अगले पचास साल तक राज करेगी. लेकिन अगर मंदिर का निर्माण शुरू नहीं किया तो ये उसका आखिरी साल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget