एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने कल बुलाई JDU की अहम बैठक, प्रशांत किशोर को बुलावा नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए मंगलवार को जेडीयू ने अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को न्योता नहीं मिला है.

पटना: बिहार में सत्ताधरी जनता दल (यूनाइटेड) की कल एक अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में इस साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों को बुलाया गया है, लेकिन पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को अभी तक बुलावा नहीं भेजा गया है. जेडीयू के एक नेता ने बताया कि "28 जनवरी को पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक बैठक आयोजित की गई है. संभावना है कि इस बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी."

बिहार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि इस बैठक में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, संगठन प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कई लोगों को प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे.

इस बैठक में हालांकि प्रशांत किशोर को आमंत्रित नहीं किया गया है. जेडीयू के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने के अनुरोध पर बताया कि बैठक में प्रशांत किशोर शामिल नहीं हो रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों प्रशांत किशोर द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों से न सिर्फ पार्टी असहज महसूस कर रही है, बल्कि स्वयं नीतीश कुमार भी कई बार दुविधाजनक स्थिति झेल चुके हैं. ऐसे में प्रशांत किशोर को पार्टी अब बाहर का रास्ता दिखाने के मूड में है.

सांसद ललन सिंह ने प्रशांत किशोर के संबंध में पूछे जाने पर कहा, "पार्टी का जो चरित्र है और जो विचारधारा रही है, उसमें है कि पार्टी को जितना मजबूत करेंगे, पार्टी के नेता जितना मजबूत होंगे उतना ही हमलोग मजबूत होंगे, हमलोगों की ताकत बढ़ेगी. कुछ लोगों की सोच होती है कि पार्टी के नेता जितने दबाव में रहेंगे, उतना हमें 'वैल्यू' मिलेगा. यह सोच में अंतर है."

अमित शाह के ‘शाहीन बाग में लगे करंट’ वाले बयान पर बोले पीके, ‘EVM का बटन तो प्यार से ही दबेगा’ 

बता दें कि पार्टी ने प्रशांत किशोर को दिल्ली चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में भी स्थान नहीं दिया है और न ही राजगीर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उन्हें आमंत्रित किया गया था. प्रशांत किशोर सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हैं और अमित शाह से लेकर सुशील मोदी तक को निशाने पर ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget