एक्सप्लोरर

राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर था वाजपेयी का व्यक्तित्व: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अफ़सोस जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है.

लखनऊ, इलाहाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अफ़सोस जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है. प्रमोद तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का युग पुरुष और अजातशत्रु करार दिया है. उन्होंने कहा है कि अटल जी ने खुद को हमेशा ही सियासी पार्टियों के बंधन से ऊपर रखा. वह जाति - धर्म से अलग हटकर सर्वमान्य नेता थे. प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ अटल जी इतने योग्य व निडर थे कि कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार ने दूसरी पार्टी का सांसद होने के बावजूद उन्हें यूएनओ में भारत का पक्ष रखने के लिए भेजा था. प्रमोद तिवारी का कहना है कि अटल जी पार्टी के बजाय देशहित को ज़्यादा महत्व देते थे, इसीलिये उन्होंने गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी को नसीहत दी थी. उन्होंने कहा कि वाजपेयी के निधन से राजनैतिक क्षितिज के चमकदार प्रकाश पुंज का अंत हो गया. प्रमोद ने अपने शोक संदेश में कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे. दलों की सीमाओं से ऊपर उनका व्यक्तित्व था. तभी तो 1971 में बांग्लादेश के उदय के लिए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी को दुर्गा कहा था. उन्होंने कहा कि अटल संसदीय ज्ञान, चुटीली भाषण शैली के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. ओजस्वी वक्ता, कवि, पत्रकार व योग्य प्रकाशक के रूप में भारत ने अपना एक योग्य सपूत खो दिया. वह युगपुरुष थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget