एक्सप्लोरर

'शिवपाल सिंह यादव की पार्टी पीएसपी की सीधी लड़ाई केवल बीजेपी से है'

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी की शत्रु नंबर वन है और पीएसपी की सीधी लड़ाई भाजपा व उसकी सांप्रदायिक सोच से है.

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रवक्ता और समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी की शत्रु नंबर वन है और पीएसपी की सीधी लड़ाई भाजपा व उसकी सांप्रदायिक सोच से है. सामरिक, वैदेशिक, आर्थिक व वैचारिक मोर्चो पर असफल होने के बाद भाजपा फिर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की सियासत करने लगी है.

प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बयान देश की समरस संस्कृति के विपरीत और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का वक्तव्य हास्यास्पद है. दोनों के बयान भ्रम फैलाकर स्वार्थ-पूर्ति करने वाले हैं. हर सच्चा भारतीय चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, सहिष्णुता व समरसता में आस्था रखता है. वह सभी धर्मों की मान्यताओं, पूजाघरों व देवताओं का समान आदर करता है.

दीपक मिश्र ने कहा कि मंदिर के पास मस्जिद या मस्जिद के पास मंदिर बनने से हिंदू न कभी असहिष्णु हुआ है न होगा. हिंदू 'वसुधैव कुटुम्बकम्' को अपना मूल मंत्र मानते हुए 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' मुसलमानों के साथ बैठकर सदैव गाता रहा है. उमा भारती देश के मुसलमानों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से धमकाना बंद करें.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का बयान कि क्या राम की मूर्ति लंका में बनेगी? उनकी अज्ञानता और षड्यंत्रकारी सोच को दर्शाता है. लंका में लगभग 30 लाख हिंदू हैं जो पूरी आबादी के 12.6 प्रतिशत के बराबर हैं. लंका में भगवान राम की लाखों मूर्तियां स्थापित व पूजित हैं. ऐसा मूर्खतापूर्ण बयान देकर उन्होंने भारत व लंका के बीच भ्रम फैलाने का निंदनीय कार्य किया है. मिश्र ने कहा कि ऐसे बचकाने बयान से भाजपा नेताओं को बचना चाहिए, इससे जनता में राजनेताओं का मजाक बनता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget