बुलंदशहर: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मामला बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के चोला रोड़ का है, जहां एक शराबी सिपाही ने अपनी कार से कई बाइक सवार को टक्कर मारी थी. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सिपाही की जमकर पिटाई की.

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में शराब के नशे में धुत एक कार चालक पुलिसकर्मी ने 2 बाइकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने शराबी पुलिसकर्मी को पकड़ कर पिटाई कर डाली. सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी को पीटे जाने का वायरल वीडियो बुद्धवार का बताया जा रहा है.
पुलिस कर्मी कार से सवार होकर बुलंदशहर कोतवाली देहात की चोला चौकी की तरफ से सिकन्दराबाद की तरफ जा रहा था. कहा जा रहा है कि आरोपी सिपाही नोएडा में तैनात है. पिटाई के बाद लोग शराबी पुलिसकर्मी को फटेहाल सड़क पर ही छोड़कर चले गए.
Policeman thrashed by locals after his car rammed into two motorcycles in Bulandshahr. Inquiry has been ordered against the policeman Manoj who was reportedly drunk. (8.8.18) pic.twitter.com/QJmTAv4qaS
— ANI UP (@ANINewsUP) August 9, 2018
एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सिकन्दराबाद कोतवाली में आरोपी सिपाही मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिसकर्मी शामली से सिकन्दराबाद में कावड़ डयूटी पर आया था, बताया जा रहा है कि बुलंदशहर से कुछ छात्र कोचिंग करके बाइक से अपने घर लौट रहे कि रास्ते में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपनी इसी कार से दो बाइकों में टक्कर मार दी. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है.
मामला बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के चोला रोड़ का है, जहां एक शराबी सिपाही ने अपनी कार से कई बाइक सवार को टक्कर मारी थी. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सिपाही की जमकर पिटाई की.
Source: IOCL


























