एक्सप्लोरर

बहराइच में फिर हुआ बवाल, थाना प्रभारी निलंबित, एसपी सभाराज सिंह का तबादला

कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शासन ने पुलिस अधीक्षक सभाराज का तबादला कर दिया है. इससे पहले सभाराज सिंह ने गुरुवार को इलाके के थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच शुरू करा दी.

बहराइच: जिले के थाना बौंडी अंतर्गत खैरा बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के दौरान देश विरोधी नारेबाजी के बाद गुरुवार को अराजक तत्वों ने घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित एक ग्रामीण के छप्पर को आग के हवाले कर दिया. कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शासन ने पुलिस अधीक्षक सभाराज का तबादला कर दिया है. इससे पहले सभाराज सिंह ने गुरुवार को इलाके के थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच शुरू करा दी. शासन द्वारा जारी बयान के मुताबिक बहराइच के पुलिस अधीक्षक सभाराज का तबादला सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ के पद पर किया गया है और उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक (लखनऊ ग्रामीण) गौरव ग्रोवर को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को हुए बवाल के बाद गुरुवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित बौंडी थानांतर्गत नमदिलपुर में एक व्यक्ति के छप्पर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया. इलाके में कानून व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के कारण थाना बौंडी के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद को निलंबित किया गया. अभी हाल ही में बहराइच जिले में दुर्गा पूजा के दौरान दो समुदायों में संघर्ष हुआ था जिसमें एक समुदाय द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों ने पथराव किया था और "पाकिस्तान जिन्दाबाद" के नारे लगाए थे. मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget