एक्सप्लोरर

जेवर कांड: क्राइम स्पॉट से पुलिस को नहीं मिला किसी भी मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड

नोएडा: जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुई डकैती और कथित गैंग रेप के मामले में पुलिस को घटना स्थल से किसी भी मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड नहीं मिला है. इससे इस मामले में पुलिस को निराशा हाथ लगी है. पुलिस 25 मई को जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर हुई वारदात के पांच अपराधियों को पकड़ने के लिए अपने सूचना नेटवर्क पर अब निर्भर है. दरअसल 25 मई को आठ व्यक्ति बुलंदशहर जा रहे थे, जिनसे जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर लूटपाट की गई. इस समूह की चार महिलाओं के साथ कथित तौर पर रेप हुआ जबकि एक शख्स की अपराधियों ने हत्या कर दी.

अपराध के दौरान नहीं हुआ था मोबाइल फोन का इस्तेमाल

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पाया है कि अपराधियों ने अपराध के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया था. जेवर पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने अपराध स्थल क्षेत्र में 25 मई की रात एक बजे से सुबह चार बजे तक के कॉल डिटेल की जांच की है और पाया है कि उस समय क्षेत्र में 2500 फोन नंबर काम कर रहे थे.

अधिकारी ने बताया कि इन फोन नंबरों की कॉल डिटेल की जांच की गई है लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. उन्होंने बताया कि हो सकता है कि अपराधियों ने अपराध के दौरान पुलिस के डर से फोन का इस्तेमाल न किया हो. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के तीन मोबाइन फोन भी अपराध के दौरान काम नहीं कर रहे थे. पीड़ितों से अपराधियों ने कथित तौर पर फोन छीन लिया था.

सुराग हासिल करने के लिए मुखबिर नेटवर्क पर ध्यान

एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि अभी तक ये सभी मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं. सर्विलांस के मामलों के विशेषज्ञ को अलीगढ़ से जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था. अब उत्तर प्रदेश एसटीएफ अपराधियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिए मुखबिर नेटवर्क पर ध्यान दे रहा है.

पुलिस ने पीड़ितों को 100 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें भी दिखाई है लेकिन वह अपराधियों को पहचानने में नाकामयाब हैं. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों का कहना है कि अपराध के समय काफी अंधेरा था जिससे अपराधियों की पहचान तस्वीर से करना मुश्किल है.

न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी

वहीं पीड़ित के परिवार के लोगों ने कल जेवर तहसील में प्रदर्शन किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी है. पीड़ितों के परिवारवालों ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से उनके नोएडा दौरे के दौरान आज उनसे मिलेंगे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे.

वहीं नोएडा के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता विमला बाथम ने दावा किया है कि पीड़ित परिवार पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में रेप की घटना को नकारने से नाराज है. उन्होंने दावा किया है कि पुलिस को पीड़ितों के खिलाफ बयान देने की अपेक्षा अपराधियों को गिरफ्तार करने पर ध्यान देना चाहिए.

संदिग्ध्य लोगों से भी पूछताछ जारी: पुलिस उपाधीक्षक

वहीं 26 मई को पुलिस ने चार लोगों को यमुना एक्सप्रेस वे पर लूटपाट और कथित रेप की घटना में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. जेवर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप सिंह ने कहा, ‘‘जैसे ही हम संदिग्धों के शामिल होने की पुष्टि करेंगे. हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे. वहीं अन्य संदिग्ध्य लोगों से भी पूछताछ हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget