एक्सप्लोरर

'भारत बचाने' निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई हुए घायल

'भारत बचाने' निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. मोदी और योगी सरकार के खिलाफ गांधी भवन में यूथ कांग्रेस की बैठक थी. राज्य भर से नौजवान कार्यकर्ता पहुंचे थे.

लखनऊ: 'भारत बचाने' निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. मोदी और योगी सरकार के खिलाफ गांधी भवन में यूथ कांग्रेस की बैठक थी. राज्य भर से नौजवान कार्यकर्ता पहुंचे थे.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई बड़े नेता मंच पर थे. भाषण ख़त्म होने के बाद कार्यकर्ता गांधी भवन से बाहर आये. सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गयी. कुछ लोग सड़क पर ही टायर जलाने लगे.

भारत बचाने' निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई हुए घायल

मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने रोका, लेकिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं माने. दोनों तरफ से धक्का मुक्की शुरू हो गयी. कांग्रेस समर्थक सड़क से हटने को राजी नहीं हुए तो पुलिस वालों ने लाठी चार्ज कर दिया.

दलित महिला ने खाया आम तो दबंग ने पीट-पीट कर मार डाला, आराम से हो गया फरार

पुलिस वालों ने दौड़ा दौड़ा कर कांग्रेस के लोगों को पीटा. दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई. लाठीचार्ज में कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू समेत कई पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए. कुछ को बलरामपुर अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा.

भारत बचाने' निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई हुए घायल

राज बब्बर ने हॉस्पिटल जा कर घायलों का हालचाल लिया. लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने कहा,"इन लोगों ने गांधी भवन में कार्यक्रम करने की परमीशन ली थी, लेकिन इन लोगों ने सड़क बंद कर दिया, पत्थर फेंकने लगे. इन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा."

देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात, बीजेपी आरक्षण खत्म करने की फिराक में: मायावती

आज के दिन ही 42 साल पहले देश में इमरजेंसी लगी थी. बीजेपी के काला दिवस के जवाब में कांग्रेस ने 'भारत बचाओ' कार्यक्रम आयोजित किया था. केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ सबने चर्चा की.

इसी बैठक में केशव दत्त यादव को सम्मानित किया गया. हाल में ही उन्हें यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. वे यूपी के देवरिया ज़िले के ही रहने वाले हैं. कांग्रेस के प्रवक्ता ज़ीशान हैदर ने योगी सरकार पर लोकतांत्रिक प्रदर्शन को दबाने का आरोप लगाया.

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget