एक्सप्लोरर

जहरीली शराब मामले में पुलिस को है पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भांजे की तलाश

जनपद कानपुर देहात और कानपुर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार का भांजा छोटे राजा मुख्य अभियुक्त है.

कानपुर: जनपद कानपुर देहात और कानपुर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार का भांजा छोटे राजा मुख्य अभियुक्त है. बीते सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने छोटे राजा के दो साथियों विवेक सिंह व शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं दस्यु सुन्दरी के भांजे की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम मध्य प्रदेश, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार का भांजा छोटे राजा और उसके दो साथी विवेक सिंह, शैलेन्द्र सिंह नकली शराब बनाने वाले जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह और उसके भाई विनय सिंह को केमिकल की सप्लाई करते थे. इस केमिकल में मेथेनाल मिलाकर नकली शराब तैयार की जाती थी.

एक बार फिर यूपी में भयानक आंधी-तूफान का कहर, हुई नौ लोगों की मौत

नीरज और उसके गुर्गे आस-पास के सरकारी देशी ठेकों में सेटिंग करते थे और नकली शराब की बोतल कम दामों में वहां पंहुचा दी जाती थी. इसके बाद सेल्समैन इस नकली शराब को बेचते थे और बड़ा मुनाफा कमाते थे.

नीरज और विनय के सामने आवाज उठाने की हिम्मत कभी किसी ने नहीं की. खुलेआम इनकी शराब की भट्टियां सुलगती रहती थीं. पूर्व सपा विधायक राम स्वरुप के परिवार से होने के कारण प्रशासन में भी इन लोगों की अच्छी पैठ थी.

बीम खिसकती रही, इंजीनियर बेखबर रहे और 18 लोगों की जान चली गई

बीते दिनों कानपुर देहात के मडोली गांव और कानपुर शहर के सचेंडी में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत के बाद शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस गया. इस मामले में पुलिस अभी तक 11 लोगों को जेल भेज चुकी है.

पूर्व दस्यू सुन्दरी के भांजे का नाम आने से इसमें नया मोड़ आ गया है. दरअसल छोटे राजा नकली शराब में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की सप्लाई करता था. यह केमिकल वह ग्वालियर, गाजियाबाद और हरियाणा से लाकर नकली शराब बनाने वालों को सप्लाई करता था.

PICS: आगरा में लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे रहा है विश्व हिंदू परिषद

इस संम्बंध में जब पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरा भांजा केमिकल सप्लाई का काम करता है. उन्होंने कहा कि वह मेरा रिश्तेदार है तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उसके इस काम में शामिल हूं.

सीमा ने कहा कि पुलिस और एसटीएफ उसे परेशान कर रहे हैं. उन्होंने कहा," देर रात मेरे घर पर छापे मारी की गई. मेरे भाई राम वीर को भी पकड़ ले गए थे लेकिन जब उन्हें कोई प्रूफ नहीं मिला तो उसे छोड़ दिया. मैं अपना जीवन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर रही हूं इसके बाद भी पुलिस मुझे जीने नहीं दे रही है."

..कल कहेंगे बारिश और ठंड से काम नहीं कर रही हैं ईवीएम: अखिलेश यादव

सीओ स्वरुप नगर अभय नारायण ने कहा,"हमारी टीम छोटे राजा की तलाश में भिंड, ग्वालियर में छापेमारी कर रही है. उसकी भी जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी. उसके दो साथी विवेक, शैलेन्द्र को पकड़ा गया है. यह ढक्कन, खाली शीशी, रैपर और होलोग्राम की सप्लाई का काम करते थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget