एक्सप्लोरर

संभल गैंगरेप हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, मंदिर के हवनकुंड में जला दी गई थी महिला

गौरतलब है कि 14 जुलाई को संभल में एक महिला को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद जलाकर मार डालने की घटना हुई थी. 16 जुलाई को उक्त मामले में नामजद तीन आरोपियों आराम सिंह, गुल्लू और चरणसिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अभियुक्त महावीर सिंह अभी फरार है.

सम्भल: सम्भल जिले में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर जिंदा जलाने के मामले में आज पु​लिस ने इस घटना में नामजद चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि उक्त जघन्य कांड के चौथे आरोपी भोना को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले का बाकी बचा एक अभियुक्त भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि उन्होंने आज घटनास्थल का दौरा भी किया था और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. देवरिया वासियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

गौरतलब है कि 14 जुलाई को संभल में एक महिला को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद जलाकर मार डालने की घटना हुई थी. 16 जुलाई को उक्त मामले में नामजद तीन आरोपियों आराम सिंह, गुल्लू और चरणसिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अभियुक्त महावीर सिंह अभी फरार है.

जोनल अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने 16 जुलाई को बताया था कि मामले के पांच अभियुक्तों में से आराम सिंह, चरन सिंह और कुंवर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शाहबेरी हादसा: सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, अब तक निकाले जा चुके हैं चार लोगों के शव

वारदात की वजह के बारे में पूछे जाने पर प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आपसी रंजिश का परिणाम है. हालांकि अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता. मामले की जांच जारी है.

मालूम हो कि वारदात की शिकार महिला के ममेरे भाई का दावा है कि बलात्कार के बाद उसकी बहन ने पुलिस की डायल 100 सेवा पर फोन भी किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.

इस बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा ‘‘जहां तक डायल 100 पर फोन किये जाने का मामला है तो महिला के नम्बर की कॉल डीटेल खंगाली जा रही है. अब तक की जांच में यह पता लगा है कि महिला के नम्बर से डायल 100 पर कोई कॉल नहीं की गयी थी.‘‘

कानपुर: सांड ने बुजुर्ग के पेट में घुसाई सींग और फाड़ दिया पेट, हुई दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि शनिवार की भोर करीब ढ़ाई बजे सम्भल जिले में पांच लोगों द्वारा एक महिला को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद एक मंदिर के परिसर में जिंदा जला डालने का मामला सामने आया था.

गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद के अनुसार रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की भोर आराम सिंह नामक व्यक्ति समेत पांच लोगों ने घर में घुसकर तमंचे से आतंकित करके उसकी पत्नी से बलात्कार किया.

वारदात के बाद अभियुक्त किसी को ना बताने की धमकी देकर चले गए. उसके बाद उसकी पत्नी ने अपने ममेरे भाई को सारी घटना बताई. कुछ देर बाद अभियुक्त फिर उसके घर आ गये और पास में बने मंदिर परिसर स्थित झोपड़ी में उसकी पत्नी को ले जाकर आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गई. जिस झोपड़ी में महिला की मौत हुई है, उसे यज्ञ और हवन के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

सपा के डिजिटल योद्धा देंगे बीजेपी को मात, ढाई सौ कार्यकर्ताओं की डिजिटल टीम तैयार

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है. अब मुरादाबाद की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों से कहा गया है कि वे इसका पता लगाएं. उन्हें नमूने भेज दिए जाएंगे.

इस मामले में आराम सिंह, महावीर, चरणसिंह, कुंवर पाल समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा धीरेन्द्र सिंह और सिपाहियों हेमपाल और बसन्त कुमार को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget