एक्सप्लोरर

मतदाताओं का आभार जताने वाराणसी पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन पर फिर से विश्वास जताने पर लोगों का आभार व्यक्त करने और प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा करेंगे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन पर फिर से विश्वास जताने पर लोगों का आभार व्यक्त करने और प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा करेंगे. वाराणसी पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से बांसफाटक तक जायेंगे. उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार वह पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और बाद में अपनी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे. शनिवार को मोदी ने ट्वीट किया,"मां से आशीर्वाद लेने के लिए कल शाम गुजरात जाऊंगा. मुझ पर पुन: विश्वास जताने के लिए परसों मैं काशी की महान भूमि के लोगों का आभार जताने वहां जाऊंगा."

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किये गये हैं. सिंह ने पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के साथ मोदी की यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मोदी जहां जहां से गुजरेंगे वहां सुरक्षा, अर्धसैनिक और विशेष सुरक्षा दल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किये गये हैं.

वाराणसी से लोकसभा चुनाव 4.79 लाख वोटों के अंतर से जीतने के बाद मोदी की अपने निर्वाचन क्षेत्र की यह पहली यात्रा होगी. उन्होंने न केवल अपनी सीट बचाए रखी बल्कि उन्होंने जीत का अंतर भी 2014 के चुनाव की तुलना में करीब एक लाख वोट बढ़ा लिये. 19 मई के मतदान से पहले एक वीडियो संदेश में मोदी ने अपने आप को ‘काशीवासी’ बताया था और इस नगरी को अपना मार्गदर्शक कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget