एक्सप्लोरर

गठबंधन पर पीएम मोदी का हमला, बोले- 'बेहाल कहने वाले और करने वाले मिल गए हैं'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूपी के फूलपुर में चौथे चरण के लिए चुनावी रैली करने पहुंचे. प्राधनमंत्री कांग्रेस और सपा गठबंधन पर जमकर बरसे. प्रधानमंत्री ने कहा, "एक पार्टी जो चुनाव से कुछ महीने पहले तक '27 साल यूपी बेहाल' की बात कर रही थी उनसे आज यूपी को बेहाल करने वाली पार्टी से गठबंधन कर लिया. बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले मिल गए हैं.''

'यूपी में काम नहीं कारनामा बोलता है' सीएम अखिलेश यादव पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यूपी सरकार कहती है कि यूपी में काम बोलता है. अगर यूपी में काम बोलता तो इलाहबाद हाईकोर्ट को आएदिन सरकार को काम करवाने के लिए डांट नहीं लगानी पड़ती. इसीलिए मैं कहता हूं कि यूपी में काम नहीं कारनामा बोलता है.''

'एक परिवार का भला करने वाले भला नहीं कर सकते' प्रधानमंत्री ने कहा, ''यूपी विकास के नाम पर देश के सभी राज्यों की सूची में सबसे पीछे खड़ा दिखाई देता है लेकिन अपराधीकरण, भाई-भतीजावाद, मेरे-तेरे में नंबर एक पर है. एक परिवार का भला करने वाले उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकते..

'वो इज्जत बचाने के लिए लड़ रहे और हम भाग्य बदलने के लिए' प्रधानमंत्री ने कहा, ''तीन चरण के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस इसमें लगे हैं कि इतनी सीटें आ जाएं कि इज्जत बच जाए. एक तरफ वो लोग हैं जो अपनी इज्जत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं एक तरफ हम हैं जो यूपी का भाग्य बदलने के लिए लड़ रहे हैं. यूपी के हर कोने में परिवर्तन की आंधी चल रही है.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''हम जात-पात, भेदभाव, ऊंच-नीच को किनारे करके सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा से आगे बढ़ रहे हैं.''

'1000 दिन में 18000 गांव में बिजली पहुंचाई' प्रधानमंत्री ने कहा, ''जब मैं प्रधानमंत्री बना तो पता किया कितने गांव में बिजली नहीं है. बिजली विभाग वालों ने बताया कि 18,000 गांव में बिजली नहीं है. इसमें सबसे ज्यादा 1500 गांव उत्तर प्रदेश के थे. मैंने पूछा कि कितने दिन में सभी गांव में बिजली पहुंचेगी तो पता चला सात साल में, मैंने लाल किले से एलान कर दिया कि 1000 दिन में 18000 गांव में बिजली पहुंचाएंगे. हमने ये करके दिखाया. यूपी के जिन गांव में बिजली का खम्भा तक नहीं था वहां बिजली पहुंचाई.''

'गरीबों के स्वास्थ्य के लिए काम किया' प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा, ''हमने हार्ट के स्टैंट सस्ते करवाए. हार्ट के लिए स्टैंट जिसे आम बोलचाल की भाषा में छल्ला भी कहते हैं उनकी कीमत 45,000 रुपये से 1,25000 रुपये तक थी. भारत में बने हार्ट स्टैंट 45000 रुपये और विदेश में बने हार्ट स्टैंट 1,25000 तक के आते थे. गरीब विदेशी छल्ला लगवाने के लिए अपनी जमीन तक गिरवीं रख देता था. लेकिन हमारी सरकार ने 45,000 रुपये रुपये वाले हार्ट स्टैंट 7000 में और सवा लाख वाला 45,000 रुपये में दिलवाया.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget