एक्सप्लोरर

चमकी बुखार पर पहली बार बोले पीएम मोदी- बच्चों की मौत से दुखी हूं, आधुनिक युग में हमारी ये सबसे बड़ी विफलता

बिहार के चमकी बुखार पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों बिहार के चमकी बुखार की चर्चा हुई है. आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिए दुखद और शर्मिंदगी की बात है.

पटना: बिहार के चमकी बुखार को लेकर बच्चों की हो रही मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चमकी बुखार से हो रही मौत हमारे लिए दुख की बात है और इसको लेकर मैं लगातार बिहार सरकार से संपर्क में हूं. प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में संबोधन के दौरान कहा, ''आधुनिक युग में हमारी ये सबसे बड़ी विफलता है. इसे गंभीरता से लेना होगा. मुझे विश्वास है कि ये जो दुखद स्थिति से जल्द सबको बाहर निकाला जा सके. राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हूं. ऐसी समस्या से मिलकर काम लेना होगा.'''

बता दें कि बिहार में चमकी बुखार से अब तक 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है. लगातार बच्चों की मौत पर अबतक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है. विपक्ष लगातार बच्चों की मौत पर पीएम मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप्पी पर सवाल उठा रहा था. वहीं केंद्र से लेकर राज्य सरकार के मंत्री सवालों और जिम्मेदारियों से बचते नजर आ रहे थे.

एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से लगातार हुई मौत के बाद बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की बदइंतजामी की पोल खुल गई है. अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और साथ ही दवाई की कमी की बात भी सामने आई है.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे- नियति को ठहराया जिम्मेदार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस बुखार के लिए अजब-गजब कारण बताते हुए नियति को जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा, "न प्रशासन जिम्मेदार है, न सरकार जिम्मेदार है, मैं मानता हूं जो नियति है वो ठीक नहीं है, और जो मौसम है वो भी इसके लिए एक मुख्य कारण है."

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे- लीची को बताया मौत की वजह

चमकी बुखार से हो रही मौतों को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा, "बच्चों की मौतों के पीछे कई सारे कारण हैं. एक वजह ये भी है कि बच्चे भूखे पेट लीची खा लेते हैं, लीची में जो बीज होता है वो शरीर में शुगर को कम कर देता है. जिसकी वजह से इन्सेफ्लाइटिस हो रहा है." हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस पर रिसर्च की जा रही है.

अश्विनी चौबे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो सोते हुए नजर आ रहे थे. इसे लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी इस गलती को छिपाने के लिए ये कह दिया कि वो चिंतन कर रहे थे.

मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद- ग्लोबल वार्मिंग की थ्योरी दी

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का प्रकोप सबसे ज्यादा है. ऐसे में वहां के बीजेपी सांसद अजय निषाद ने इस महामारी को लेकर अजीब ही दलील पेश की है. अजय निषाद ने ABP न्यूज से बातचीत में कहा है कि गर्मी और गंदगी के कारण ये बीमारी ज्यादा फैल रही है. अजय निषाद ने ग्लोबल वार्मिंग की थ्योरी भी दे दी. उनके मुताबिक ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण गर्मी बढ़ रही है और बीमारी का उपाय यही है कि पेड़ पौधे लगाए जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget